Google Emergency Location Service मुसीबत में आएगा काम, ऐसे करेगा हेल्प
Google ने Android यूजर्स के लिए नया सेफ्टी और इमरजेंसी फीचर Emergency Location Service को लॉन्च किया है. ये फीचर कम्पैटिबल एंड्रॉयड डिवाइस के साथ ही काम करेगा, इस फीचर की मदद से आप इमरजेंसी में पुलिस, हेल्थ केयर…
Google ने Android यूजर्स के लिए नया सेफ्टी और इमरजेंसी फीचर Emergency Location Service को लॉन्च किया है. ये फीचर कम्पैटिबल एंड्रॉयड डिवाइस के साथ ही काम करेगा, इस फीचर की मदद से आप इमरजेंसी में पुलिस, हेल्थ केयर प्रोफेशनल और फायरफाइटर जैसे इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर को कॉल या टेक्स्ट कर सकते हैं और ये फीचर आपकी लोकेशन को भी शेयर कर देगा. इस सर्विस को सबसे पहले देश के किस राज्य में शुरू किया गया है, चलिए जानते हैं.
इस राज्य में शुरू हुई सुविधा
गूगल इमरजेंसी लोकेशन सर्विस (Google Emergency Location Service) को सबसे पहले उत्तर प्रदेश में शुरू किया गया है. यह फीचर एंड्रॉयड 6 और नए वर्जन वाले डिवाइस के लिए रोल आउट किया गया था. हालांकि, ELS को एक्टिवेट करने के लिए राज्य की अथॉरिटी को इसे अपनी सर्विस के साथ इंटीग्रेट करना होगा.
कंपनी ने कहा कि भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर ELS फीचर को एक्टिवेट कर दिया है. यूजर्स इस फीचर की मदद से पुलिस, मेडिकल स्टाफ और फायरफाइटर्स जैसे इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर्स से मदद पाने के लिए कॉल या SMS के ज़रिए अपनी लोकेशन शेयर कर पाएंगे. ये फीचर GPS, WiFi और सेल्युलर नेटवर्क से डेटा इकट्ठा करता है ताकि यूजर की सही लोकेशन का पता लगाया जा सके और दावा है कि यह 50m तक की एक्यूरेसी के साथ किसी व्यक्ति की लोकेशन का पता लगा सकता है.
ELS फ़ीचर के लिए लोकल वायरलेस और इमरजेंसी इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर को सपोर्ट एक्टिवेट करना होगा. भारत में, उत्तर प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है, जिसने Android डिवाइस के लिए इस सर्विस को पूरी तरह से शुरू कर दिया है. राज्य पुलिस ने पर्ट टेलीकॉम सॉल्यूशंस के साथ मिलकर ELS सपोर्ट को इमरजेंसी नंबर 112 के साथ इंटीग्रेट किया है. यह एक फ़्री सर्विस है जो यूजर की लोकेशन तभी ट्रैक करती है जब Android फोन से 112 डायल किया जाता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
