24 घण्टे ऑनलाइन

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पिचाई India AI Impact Summit 2026 में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। यह समिट 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित हो रहा…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read
गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पिचाई India AI Impact Summit 2026 में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। यह समिट 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है और इसे ग्लोबल साउथ में अपनी तरह का पहला बड़ा AI सम्मेलन बताया जा रहा है। सुंदर पिचाई इस समिट में 20 फरवरी को कीनोट स्पीच देने वाले हैं। भारत आते ही उन्होंने कहा कि AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत वापस आकर अच्छा लग रहा है।

भारत आकर अच्छा लगा-सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) 


गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने भारत पहुंचने के बाद X पर पोस्ट कर कहा कि AI Impact Summit में वापस आकर अच्छा लगा और हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत मिला। वह 20 फरवरी को समिट में कीनोट एड्रेस देंगे।

समिट ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई है। 24 घंटे के भीतर जिम्मेदार AI उपयोग के लिए 2,50,946 स्टूडेंट कमिटमेंट हासिल किए गए, जबकि लक्ष्य सिर्फ 5,000 का था। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम है, जिसके तहत स्कूलों और कॉलेजों से संपर्क कर जिम्मेदार AI उपयोग के लिए जागरूकता बढ़ाई गई।

भारत मंडपम में ग्लोबल लीडर्स का जमावड़ा


India AI Impact Summit 2026 का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। इस समिट में 110 से अधिक देशों, 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और कई देशों के प्रमुखों और मंत्रियों की भागीदारी है। इसे ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला इस पैमाने का पहला ग्लोबल AI समिट माना जा रहा है। इस मेगा समिट का फोकस AI गवर्नेंस, सुरक्षा और इनक्लूसिव ग्रोथ पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की थीम के तहत AI को मानवता के हित में इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI एक सिविलाइजेशनल बदलाव का दौर है, जो इंसानी क्षमताओं को नई ऊंचाई दे सकता है, लेकिन इसे सही दिशा में गाइड करना जरूरी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…