24 घण्टे ऑनलाइन

Hackers का सबसे बड़ा अटैक, 16 अरब लोगों के Google और Apple पासवर्ड लीक

Google, Apple और Facebook अकाउंट चलाने वाले 16 अरब लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिससे पता चला है कि 16 अरब पासवर्ड और लॉग-इन क्रेडेंशियल चुराए गए हैं। ये अब तक की सबसे बड़ी…

24GhanteOnline
June 20, 2025
2 min read

Google, Apple और Facebook अकाउंट चलाने वाले 16 अरब लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिससे पता चला है कि 16 अरब पासवर्ड और लॉग-इन क्रेडेंशियल चुराए गए हैं। ये अब तक की सबसे बड़ी चोरी है जिसने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि क्या Google, फेसबुक और एपल जैसी कंपनियों के पास अकाउंट वाकई सेफ है भी या नहीं?

साइबर सिक्योरिटी रिसचर्स ने पाया है कि 16 अरब से ज्यादा क्रेडेंशियल डार्क वेब पर ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वक्त रहते इससे निपटा नहीं गया तो लोगों को फिशिंग अटैक, आईडी थेफ्ट और यहां तक कि अकाउंट का कंट्रोल तक खोना पड़ सकता है।

डेटा लीक के लिए कौन जिम्मेदार?


फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में शुरू हुई जांच में शामिल शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि बड़े पैमाने पर पासवर्ड लीक के लिए कई इन्फोस्टेलर मैलवेयर जिम्मेदार हैं। पासवर्ड का चोरी होना छोटी बात नहीं है, क्योंकि इससे कई खतरे हो सकते हैं। यही वजह है कि Google ने अरबों यूजर्स को तुरंत अकाउंट का पासवर्ड चेंज करने और पासकी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

कैसे लीक हुए पासवर्ड?


साइबरन्यूज के Vilius Petkauskas के मुताबिक, 30 डेटासेट लीक हुए जिनमें प्रत्येक में 3.5 अरब से अधिक रिकॉर्ड शामिल हैं जिस वजह से ये आंकड़ा 16 अरब पहुंच गया। इसमें गूगल, एपल, फेसबुक, टेलीग्राम, गिटहब और अन्य सरकारी एजेंसियों के पासवर्ड और लॉग-इन क्रेंडिशियल शामिल हैं।

खुद को सेफ रखने के लिए क्या करें?


>> आप प्रभावित हुए हैं या नहीं, ये जानना जरूरी नहीं। इस वक्त जो काम सबसे ज्यादा जरूरी है वह यह है कि तुरंत अकाउंट का पासवर्ड बदलें।
>> पासवर्ड बदलने के बाद अकाउंट के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर का इस्तेमाल करें।
>> पासवर्ड के बजाय अकाउंट की मजबूती के लिए Passkeys का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।