24 घण्टे ऑनलाइन

अचानक से दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, रामगंगा पुल पर हुआ हादसा

मुरादाबाद। दिल्ली से लखनऊ रेलवे लाइन पर रविवार सुबह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी (Goods Train) मुरादाबाद (Moradabad) के कटघर थाना इलाके में रामगंगा नदी (Ramganga River) पर बने पुल पर पहुंची। जिसके बाद ट्रेन…

24GhanteOnline
May 11, 2025
2 min read

मुरादाबाद। दिल्ली से लखनऊ रेलवे लाइन पर रविवार सुबह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी (Goods Train) मुरादाबाद (Moradabad) के कटघर थाना इलाके में रामगंगा नदी (Ramganga River) पर बने पुल पर पहुंची। जिसके बाद ट्रेन अचानक से दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर ओर इंजीनियर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत कर मालगाड़ी को रवाना किया। इस दौरान आधे घंटे तक दिल्ली लखनऊ रेलवे लाइन पूरी तरह से बाधित रही।

बताया जा रहा है कि रामगंगानदी  के पुल पर से एक मालगाड़ी (Goods Train) गुजर रही थी। अचानक उसके चार से पांच डिब्बे छूट गए और बाकी की ट्रेन आगे चली गई। करीब आधे घंटे तक डिब्बे पुल के अंदर ही खड़े रहे।

आधे घंटे तक रेलवे गार्ड लगातार अधिकारियों को फोन करते रहे। बाद में रेलवे के अधिकारी आए और ट्रेन को जोड़ा। फिर मालगाड़ी (Goods Train)  चली गई।

जानकारी के मुताबिक कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन के डिब्बे छूटे हैं। इंजन सहित कुछ डिब्बे आगे चले गए, जबकि गार्ड के डिब्बे सहित कुछ वैगन पुल पर ही खड़े रहे गए। स्थिति व्यवस्थित होने के बाद मालगाड़ी मुरादाबाद जंक्शन (Moradabad Junction) के लिए रवाना किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें