24 घण्टे ऑनलाइन

महिला होमगार्ड्स के लिए खुशखबरी, UP Police भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती2025 के तहत आवेदन कर रही महिला होमगार्ड्स (Home Guards) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB)…

24GhanteOnline
January 16, 2026
2 min read
महिला होमगार्ड्स के लिए खुशखबरी, UP Police भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती2025 के तहत आवेदन कर रही महिला होमगार्ड्स (Home Guards) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने महिला होमगार्ड अभ्यर्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एप्लीकेशन प्रोसेस में जरूरी संशोधन कर दिए हैं। अब महिला होमगार्ड्स को आवेदन पत्र भरने में पहले जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दरअसल भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई महिला होमगार्ड (Home Guards) अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में होमगार्ड्स श्रेणी से संबंधित ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा था। इस वजह से वे अपनी सही कैटेगरी को सिलेक्ट नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में महिला होमगार्ड्स को आवेदन निरस्त होने का डर बना हुआ था। इस समस्या को देखते हुए भर्ती बोर्ड ने सॉफ्टवेयर में अपेक्षित तकनीकी संशोधन कर दिए हैं।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब आवेदन प्रणाली को अपडेट कर दिया गया है और महिला होमगार्ड्स अभ्यर्थी आसानी से अपनी कैटेगरी को सिलेक्ट कर सकेंगी। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करें।

अभ्यर्थियों को मिली राहत


इस बदलाव के बाद उन हजारों महिला होमगार्ड्स (Home Guards) को राहत मिली है जो लंबे समय से यूपी पुलिस में सेवा का सपना देख रही हैं। महिला होमगार्ड्स पहले से ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करती रही हैं और अब उन्हें नियमित पुलिस सेवा में शामिल होने का बेहतर मौका मिल रहा है। आवेदन प्रक्रिया में आई यह तकनीकी दिक्कत अगर समय पर दूर न होती, तो कई योग्य अभ्यर्थी भर्ती से बाहर हो सकती थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।