गुलमर्ग में गोंडोला केबल की तार टूटी, हवा में लटकीं 120 पर्यटकों की सांसे
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग गोंडोला के (Gondola Cable Wire) टावर नंबर 1 की केबल तार टूट गई है। इससे 15 और 16 के पास करीब 20 केबिन लटके हुए हैं, जिनमें 120 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की सूचना है। बचाव अभियान शुरू…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग गोंडोला के (Gondola Cable Wire) टावर नंबर 1 की केबल तार टूट गई है। इससे 15 और 16 के पास करीब 20 केबिन लटके हुए हैं, जिनमें 120 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की सूचना है। बचाव अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण गुलमर्ग गोंडोला परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और बचाव कार्य किये जा रहे हैं।
दूसरी ओर, अधिकारियों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं, गोंडोला (Gondola) सेवाएं जल्द ही बहाल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को तकनीकी खराबी के कारण गुलमर्ग गोंडोला के पहले चरण का परिचालन बाधित हो गया, जिससे कई पर्यटक केबिनों में फंस गए।
अधिकारी ने बताया कि समस्या तब उत्पन्न हुई जब रस्सी पुली से फिसल गई, जिससे केबल कार प्रणाली रूक गई। उन्होंने बताया कि रस्सी को तुरंत वापस पुली पर लगा दिया गया।
इस जिले में तिरंगा यात्रा में घुसे शरारती तत्व, पुलिस ने भांजी लाठियां
इस बीच, स्थिति पर नजर रख रहे एक अधिकारी ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि समस्या के समाधान के लिए इंजीनियरिंग टीम को तुरंत तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि हमारी टीम काम पर लगी हुई है और सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेवाएं जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।
गुलमर्ग गोंडोला (Gondola) , जो विश्व की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक है तथा इस क्षेत्र का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है, अपने प्रथम चरण में बेस स्टेशन को कोंगडोरी से जोड़ता है, तथा अपने दूसरे चरण में अफरवत शिखर तक जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
