बजट से पहले सोने ने बनाया रिकॉर्ड, 85 हजार के करीब पहुंचा गोल्ड
देश की राजधानी दिल्ली हो या फिर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज सोना (Gold) हर जगह पर धमाका कर रहा है। दोनों ही जगहों पर गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं। बजट से एक दिन पहले दिल्ली में सोने की कीमत में 1100 रुपए का…
देश की राजधानी दिल्ली हो या फिर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज सोना (Gold) हर जगह पर धमाका कर रहा है। दोनों ही जगहों पर गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं। बजट से एक दिन पहले दिल्ली में सोने की कीमत में 1100 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। जबकि वायदा बाजार एमसीएक्स पर गोल्ड 82,400 रुपए के लेवल को पार करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। गोल्ड की कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण अमेरिकी राष्ट्रपति की टैरिफ पॉलिसी और फेड की ओर से लंबे तक ब्याज दरों को होल्ड पर रखने का फैसला है। जिसकी वजह से अमेरिकी बाजारों में सोने की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में गोल्ड के दाम कितने हो गए हैं।
राजधानी दिल्ली में गोल्ड (Gold) ने बनाया रिकॉर्ड
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने (Gold) की कीमत 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और यह 1,100 रुपए की तेजी के साथ 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। एक जनवरी को स्थानीय बाजार में सोना 79,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसके बाद से इसमें 5,510 रुपए या सात प्रतिशत की तेजी आई है।
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 1,100 रुपए की तेजी आई और यह अबतक के सर्वोच्च स्तर 84,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछली बंद भाव 83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को चांदी 850 रुपए की तेजी के साथ 95,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को चांदी 94,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एमसीएक्स पर गोल्ड (Gold) रिकॉर्ड लेवल पर
वहीं दूसरी ओर देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम रिकॉर्ड बनाते हुए दिखाई दिए। अप्रैल वायदा गोल्ड शाम 7 बजे 226 रुपए की तेजी के साथ 82,270 रुपए प्रति दस ग्राम कारोबार कर रहा था। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमतें 82,415 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 82,199 रुपए पर ओपन हुआ था। दूसरी ओर मार्च वायदा चांदी 536 रुपए की तेजी के साथ 93,982 रुपए के साथ कारोबार करती हुई दिखाई दी। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 94,125 रुपए पर पहुंच गई थी।
न्यूयॉर्क में भी गोल्ड (Gold) ने भी बनाया रिकॉर्ड
वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में भी गोल्ड ने रिकॉर्ड कायम किया। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2,842.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान, सोने ने 2,859.45 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ। जबकि चांदी की कीमतें 32.67 डॉलर के साथ मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रही थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
