ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी में भी बढ़े भाव
भारतीय कमोडिटी बाजार बूम पर है। एमसीएक्स पर सोना (Gold)अपने ऑल-टाइम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दाम भी आज बुधवार को बढ़े ही हैं। खबर लिखे जाने तक वायदा बाजार में गोल्ड के भाव करीब 3 फीसदी की तेजी पर हैं। वहीं, चांदी…

भारतीय कमोडिटी बाजार बूम पर है। एमसीएक्स पर सोना (Gold)अपने ऑल-टाइम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दाम भी आज बुधवार को बढ़े ही हैं। खबर लिखे जाने तक वायदा बाजार में गोल्ड के भाव करीब 3 फीसदी की तेजी पर हैं। वहीं, चांदी भी करीब 1600 रुपये महंगी हुई है।
वहीं, स्पॉट मार्केट यानी घरेलू खरीद वाले गोल्ड-सिल्वर के भाव आज चढ़े हैं। आज गोल्ड 3.10 फीसदी की तेजी के साथ 4550 रुपये महंगा हो गया। 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड (Gold)के भाव अभी 155,780 रुपये हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर चांदी भी अपनी चमक बिखेर रही है। सिल्वर के दाम आज स्पॉट मार्केट में 1990 रुपये की तेजी के साथ 325,910 रुपये पर पहुंच गए हैं।
दिल्ली-मुंबई के ताजा भाव
देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने और चांदी (Gold-Silver)के दाम आज तेजी से बढ़े हैं। बुलियन। इन के डेटा के मुताबिक, दिल्ली में रिकॉर्ड तेजी आई है। 10 ग्राम गोल्ड के भाव 6430 रुपये यानी करीब 4.28 फीसदी की तेजी के साथ 157,130 रुपये के पार पहुंच गए हैं। चांदी के भाव भी दिल्ली में करीब 2 फीसदी प्रति किलोग्राम चढ़कर 329,020 रुपये हो गए हैं।
वहीं, इसके इतर मुंबई में भी भाव कमोवेश दिल्ली की तरह ही हैं। वहां भी गोल्ड और सिल्वर दोनों के भाव में तेजी है। खबर लिखे जाने तक मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के भाव 157,400 रुपये पर पहुंच गए हैं। साथ ही चांदी का दाम 6250 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 329,580 रुपये पहुंच गया है।
MCX पर गोल्ड-सिल्वर के भाव
मल्टी कमोडिटीज एक्सचेंज पर सोना आज ऑल-टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। 5 फरवरी को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के भाव 4.17 फीसदी बढ़े हैं। एमसीएक्स पर गोल्ड 6272 रुपये की तेजी के साथ 156837 रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
इसके अलावा सिल्वर के भाव भी आज खूब बढ़े हैं। एमसीएक्स पर गोल्ड के साथ-साथ सिल्वर भी ऑल-टाइम हाई पर है। 5 मार्च को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू अभी 7214 रुपये बढ़कर 330886 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
