24 घण्टे ऑनलाइन

फिर बढ़ गए सोने के भाव, चांदी भी इतराई

आज बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में एक बार फिर तेजी देखने को मिली हैं, वहीं चांदी की चमक अभी भी बरकरार है। ग्लोबल मार्केट में उतार चढ़ाव का माहौल, घरेलू स्तर पर शादियों का सीजन और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों…

24GhanteOnline
November 28, 2025
2 min read

आज बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में एक बार फिर तेजी देखने को मिली हैं, वहीं चांदी की चमक अभी भी बरकरार है। ग्लोबल मार्केट में उतार चढ़ाव का माहौल, घरेलू स्तर पर शादियों का सीजन और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों ने सोने में उतार चढ़ाव बना हुआ है। वहीं चांदी की बढ़ती औद्योगिक डिमांड और निवेशकों की दिलचस्पी इसे मजबूत कर रही है।

कितने महंगा हुआ सोना (Gold) 


28 नवंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर करीब ₹1,27,890 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। लेकिन बाद में कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली। 22 कैरेट सोना भी नीचे आया है और इसकी कीमत ₹1,17,240 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। देश के अन्य बड़े शहर जैसे मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यही ट्रेंड दिखाई दिया है। वहां 22 कैरेट गोल्ड औसतन ₹1,17,090 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड ₹1,27,740 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड हो रहा है।

सोने (Gold) में उतार चढ़ाव की वजह


अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है और इसकी कीमत फिसलकर 4,158 डॉलर प्रति औंस तक आ गई है। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दरें घटने की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। जब ब्याज दरें गिरती हैं, तो बॉन्ड यील्ड घट जाती है, जिसके कारण निवेशक सुरक्षित एसेट्स जैसे गोल्ड और सिल्वर की तरफ रुख करते हैं।

चांदी (Silver) की तेज चाल


सोने से उलट, चांदी के रेट बाजार में तेजी से ऊपर जा रहे हैं। 28 नवंबर को सिल्वर की कीमत बढ़कर ₹1,73,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। चांदी का इस्तेमाल उद्योगों में काफी बढ़ गया है चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक्स हो, सोलर पैनल हों या मेडिकल डिवाइस। इसी वजह से सिल्वर की मांग लगातार मजबूत हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…