24 घण्टे ऑनलाइन

साल के पहले दिन सोने की बढ़ गई चमक, चांदी हुई फीकी

साल के पहले दिन 1 जनवरी को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की चमक बढ़ गई है। आज यानी बुधवार को 24 कैरेट सोना (Gold) औसतन 372 रुपये महंगा होकर 76534 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी के भाव में आज 117 रुपये…

24GhanteOnline
January 1, 2025
2 min read

साल के पहले दिन 1 जनवरी को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की चमक बढ़ गई है। आज यानी बुधवार को 24 कैरेट सोना (Gold) औसतन 372 रुपये महंगा होकर 76534 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी के भाव में आज 117 रुपये की गिरावट है। आज चांदी 85900 रुपये के औसत रेट पर खुली। यह रेट आईबीए ने जारी किया है, जिसमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

सोना (Gold) अपने ऑलटाइम हाई से 3147 और चांदी 12440 रुपये सस्ती हो गई है। 23 कैरेट गोल्ड का औसत भाव आज 371 रुपये महंगा होकर 76228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी 341 रुपये चढ़कर 70105 रुपये पर है। 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 279 रुपये बढ़कर 57401 रुपये पर पहुंच गई है। 14 कैरेट गोल्ड की कीमत भी 217 रुपये तेज होकर 44772 रुपये पर पहुंच गई है।

Gold खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें


1. कीमत की जांच कर लें : जिन दिन खरीदना चाहते हैं, उस दिन का भाव इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (https://www.ibja.co/) पर जाकर जरूर पता कर लें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

2. वजन जरूर चेक करें : गहने के वजन का खास ध्यान रखें। इसमें जरा सा भी अंतर होने पर कीमत में बड़ा अंतर आ सकता है। इससे बचने के लिए ज्वेलर्स से सर्टिफिकेट भी मांग सकते हैं।

साल के आखिरी दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर में क्या है रेट


3. पक्का बिल ही लें : हॉलमार्क वाला सोना लेने के साथ खरीद का प्रामाणिक बिल प्राप्त करें। बिल में प्रत्येक वस्तु का विवरण, कीमती धातु का शुद्ध वजन, कैरेट में शुद्धता और हॉलमार्किंग शुल्क की आवश्यकता होनी चाहिए।

4. मेकिंग चार्ज पर करें मोल-भाव : इस शुल्क पर कोई सरकारी दिशा-निर्देश नहीं है और इसलिए ज्वेलर्स अपनी लागत के हिसाब से 2 फीसदी से 20 फीसदी तक वसलूते हैं। इसलिए मेकिंग चार्ज को लेकर मोल-भाव जरूर करें। ऐसा करने पर ज्वेलर इसमें थोड़ी बहुत छूट देते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…