24 घण्टे ऑनलाइन

सोने की कीमतें नहीं थम रही, गोल्ड बना रहा हर रोज नया रिकॉर्ड

सोने की कीमतें (Gold Rates) थमने का नाम नहीं ले रही हैं और ये लगातार नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचती जा रही हैं। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर घरेलू…

24GhanteOnline
April 20, 2025
2 min read

सोने की कीमतें (Gold Rates) थमने का नाम नहीं ले रही हैं और ये लगातार नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचती जा रही हैं। बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर घरेलू मार्केट तक में ये नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। पहली बार Gold Price 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा है। ट्रंप टैरिफ के साथ शुरू हुई ट्रेड वॉर के बीच सोना हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। आइए जानते हैं बीते एक हफ्ते में इसकी कीमत में कितना चेंज हुआ है?

यहां पहुंचा Gold Rate


एमसीएक्स पर सोने (Gold) की कीमतों के बारे में बात करें, तो बीते हफ्ते गोल्ड ने नया लाइफ टाइम हाई लेवल छू लिया। MCX पर सप्ताह की शुरुआत में 5 जून की एक्सपायरी वाले सोने का भाव (Gold Rate) 93,252 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो हर बीतते दिन के साथ बढ़ता हुआ सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन (17 अप्रैल) को 95,239 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।

नए लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, 10 ग्राम की कीमत उड़ा देगी होश


इस हिसाब से देखें, तो महज चार दिन के भीतर ही सोने की कीमत में 1987 रुपये तक महंगा हो गया है। महीने की शुरुआत से अब तक गोल्ड प्राइस करीब 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम उछला है।

घरेलू मार्केट में भी चमका सोना (Gold) 


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की तरह ही घरेलू मार्केट में भी सोने की चमक में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (10 Gram 24 Karat Gold Rate) सप्ताह की शुरुआत में 93,102 रुपये का था, तो वहीं 17 अप्रैल को इस क्वालिटी के गोल्ड का रेट बढ़कर 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। मतलब घरेलू मार्केट में हफ्ते भर में सोने की कीमत 1808 रुपये बढ़ी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…