24 घण्टे ऑनलाइन

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोने का भाव, अभी और बढ़ेगी कीमत!

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने (Gold) ने नया रिकॉर्ड बनाया और 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह पहली बार 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर चुका था। वहीं, चांदी की…

24GhanteOnline
June 16, 2025
2 min read
रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा सोने का भाव, अभी और बढ़ेगी कीमत!

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने (Gold) ने नया रिकॉर्ड बनाया और 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह पहली बार 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर चुका था। वहीं, चांदी की जुलाई डिलीवरी आज 1,06,464 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट रही जो हाल के उच्च स्तर के करीब है।

पिछले हफ्ते सोना (Gold) और चांदी दोनों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया। सोने की अगस्त डिलीवरी 1।91% की तेजी के साथ 1,00,276 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई, जबकि चांदी की जुलाई डिलीवरी 0।57% की बढ़त के साथ 1,06,493 रुपये प्रति किलोग्राम पर सेटल हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि इजरायल-ईरान युद्ध के चलते सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है, जिससे सोने-चांदी की कीमतों को मजबूती मिली। इसके अलावा, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी कीमती धातुओं की चमक बढ़ाई।

सोने और चांदी में ट्रेडिंग करने वालों के लिए विशेषज्ञों ने कुछ अहम सुझाव दिए हैं। मनोज कुमार जैन ने MCX पर सोने और चांदी के लिए रेंज सुझाई हैं।

सोने (Gold) की रेंज


सपोर्ट: 99,650 रुपये – 99,100 रुपये
रेजिस्टेंस: 1,01,100 रुपये – 1,01,800 रुपये

चांदी (Silver) की रेंज


सपोर्ट: 1,05,800 रुपये – 1,05,000 रुपये
रेजिस्टेंस: 1,07,200 रुपये – 1,08,000 रुपये

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…