24 घण्टे ऑनलाइन

सोना ऑल टाइम हाई पर, पहली बार 100672 रुपये के पार

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना (Gold) जीएसटी (GST) समेत अब नए शिखर पर पहुंच गया है। 10 ग्राम का रेट 1,03,692 रुपये हो गया है। वहीं, चांदी में भी तेजी आई है और 1,16,983 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। मंगलवार को…

24GhanteOnline
August 6, 2025
2 min read
सोना ऑल टाइम हाई पर, पहली बार 100672 रुपये के पार

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना (Gold) जीएसटी (GST) समेत अब नए शिखर पर पहुंच गया है। 10 ग्राम का रेट 1,03,692 रुपये हो गया है। वहीं, चांदी में भी तेजी आई है और 1,16,983 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। मंगलवार को बाजार बंद होने के समय सोना (Gold) 1,00,076 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी बिना जीएसटी 1,12,422 रुपये प्रति किलो पर था। हालिया तेजी के साथ सोना अब रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है।

आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी (Gold-Silver) के रेट्स में फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 6 अगस्त को 24 कैरेट सोना 596 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 1,00,672 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि चांदी में 1154 रुपये प्रति किलो की बड़ी छलांग लगाई और अब यह 1,13,576 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोना 1,03,692 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,16,983 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सोना-चांदी (Gold-Silver) के भाव रिकॉर्ड पर


बुधवार दोपहर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,01,089 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,13,445 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह आंकड़े इस साल की अब तक की सबसे ऊंची कीमतों में से है।

इस साल कितने बढ़े सोने-चांदी के भाव ?


साल 2025 की शुरुआत से अब तक गोल्ड (Gold) की कीमतों में 24,932 रुपये और चांदी में 27,559 रुपये की उछाल दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2024 को सोना 76,045 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 85,680 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…