गोल्ड में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी गई
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज बुधवार को सोने में भारी गिरावट आई। सोने की कीमतें (Gold Price) 5.61 फीसदी टूटकर 1,20,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं, जो 1,28,271 रुपए के उच्च स्तर से 7,200 रुपए कम है। खबर लिखे जाने…

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज बुधवार को सोने में भारी गिरावट आई। सोने की कीमतें (Gold Price) 5.61 फीसदी टूटकर 1,20,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं, जो 1,28,271 रुपए के उच्च स्तर से 7,200 रुपए कम है। खबर लिखे जाने तक इसमें 7500 रुपए से ज्यादा की कम दर्ज की गई। वहीं चांदी (Silver Price) भी 5989 रुपए लुढ़ककर 1,43,900 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। इसमें करीब 4 फीसदी की कमी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 12 साल की रिकॉर्ड गिरावट के बाद MCX पर आज शाम 5 बजे कारोबार में तेज गिरावट देखी गई। सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, जो कई कारकों से प्रभावित है। अमेरिका-चीन के बीच सकारात्मक व्यापार वार्ता, मजबूत डॉलर, और तकनीकी स्तरों का अत्यधिक ऊंचा होना इसका कारण है। निवेशकों की अनिश्चितता, अमेरिकी सरकार के शटडाउन के कारण डेटा की कमी, और भारत में मौसमी मांग खत्म होने से भी असर पड़ा।
एएनजेड ग्रुप के विश्लेषक ब्रायन मार्टिन और डैनियल हाइन्स का कहना है कि ऊंचे पोजीशन स्तरों ने बिकवाली को बढ़ावा दिया। हालांकि, दीर्घकालिक सकारात्मक कारक कीमतों को समर्थन दे सकते हैं। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी अप्रैल के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंची।
गोवर्धन पूजा के दिन IBJA पर 24 कैरेट सोने (Gold Price ) का भाव 1,23,907 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 126730 रुपए था। इसमें 2893 रुपए की कमी आई। ठीक इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड में 2586 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
इसकी कीमत 1,23,499 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी में 1,51,501 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Price) तक पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इसकी कीमत 1,60,100 रुपए प्रति किलोग्राम थी। यानी इसमें 7599 रुपए की भारी गिरावट आई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
