24 घण्टे ऑनलाइन

तीन दिन की गिरावट के बाद सोने की लौटी चमक, फिर पार किया रिकॉर्ड स्तर

लगातार तीन दिनों तक गिरावट झेलने के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में एक बार फिर से मजबूती देखने को मिली। निवेशकों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए यह राहतभरी खबर है, क्योंकि शुक्रवार को कारोबार के…

24GhanteOnline
July 18, 2025
2 min read
तीन दिन की गिरावट के बाद सोने की लौटी चमक, फिर पार किया रिकॉर्ड स्तर

लगातार तीन दिनों तक गिरावट झेलने के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में एक बार फिर से मजबूती देखने को मिली। निवेशकों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए यह राहतभरी खबर है, क्योंकि शुक्रवार को कारोबार के अंतिम दिन इन कीमती धातुओं के भावों में तेज़ उछाल आया। 24 कैरेट सोने में 790 रुपए तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी ने फिर 1,12,000 रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया।

सोने (Gold) में ज़ोरदार उछाल


इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के शाम को जारी भावों के अनुसार, 24 कैरेट सोना (Gold) अब 98,243 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो गुरुवार को 97,453 रुपए था। इस तरह एक दिन में 790 रुपए की बढ़त दर्ज की गई।

वहीं 22 कैरेट सोना 89,267 रुपए से बढ़कर 89,991 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी उछाल देखने को मिला और यह 73,090 रुपए से बढ़कर 73,682 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी (Silver) की कीमत फिर 1.12 लाख के पार


चांदी की बात करें तो उसमें भी 1,700 रुपए की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई। अब इसकी कीमत 1,12,700 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो गुरुवार को 1,11,000 रुपए थी। इससे पहले सोमवार को चांदी ने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर 1,13,867 रुपए प्रति किलो छुआ था, जो निवेशकों के लिए एक नया बेंचमार्क बना।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी के वायदा भावों में तेजी बनी रही। सोने के 5 अगस्त 2025 के अनुबंध की कीमत 0.57% बढ़कर 98,030 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.94% चढ़कर 1,13,387 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…