24 घण्टे ऑनलाइन

चाईनीज लवर के लिए है ये रेसिपी, बनते ही हो जाएगी फिनिश

अगर गोभी की सब्जी खा खाकर बोर हो गए हैं तो आज खास आपके लिए हम गोभी मंचूरियन (Gobi Manchurian) की रेसिपी लेकर आये है। बच्चों को तो पसंद आयेगा बड़े भी खाकर आपकी तारीफ करते नहीं थेकेंगे। बहुत आसानी से और कम समय में बनकर…

24GhanteOnline
September 12, 2025
2 min read

अगर गोभी की सब्जी खा खाकर बोर हो गए हैं तो आज खास आपके लिए हम गोभी मंचूरियन (Gobi Manchurian) की रेसिपी लेकर आये है। बच्चों को तो पसंद आयेगा बड़े भी खाकर आपकी तारीफ करते नहीं थेकेंगे। बहुत आसानी से और कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। आजकल चाईनीज खाने के शौकीनों की सख्या बहुत अधिक है। अगर आप भी चाइनीज लवर है तो यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आने वाली है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

गोभी मंचूरियन (Gobi Manchurian) बनाने के लिए सामग्री

1 छोटे आकार की गोभी, छोटे टुकड़ों में कटी हुई

1 कप मैदा (वाइट फ्लौर)

1/4 कप कॉर्नफ्लोर

1/2 कप पानी (गाढ़ा घोल बनाने के लिए)

1/2 चम्मच नमक

1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

गोभी मंचूरियन (Gobi Manchurian) बनाने का तरीका

गोभी मंचूरियन (Gobi Manchurian) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर को मिलाएं।इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें। कटी हुई गोभी के टुकड़ों को इस घोल में अच्छे से कोट करें।

एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें कोटेड गोभी के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तले हुए गोभी के टुकड़ों को किचन पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोख लें। एक पैन में तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज़ डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

अब हरी मिर्च, अदरक, और लहसुन डालें और कुछ सेकंड्स के लिए भूनें। शिमला मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। सोया सॉस, टमाटर सॉस, विनेगर, चीनी, और पानी डालें। अच्छे से मिलाएं।

अब कॉर्नफ्लोर को थोड़े पानी में घोलकर सॉस में डालें और अच्छे से मिला लें। इससे सॉस गाढ़ा हो जाएगा। काली मिर्च पाउडर और नमक डालें। सॉस को उबालें और उसकी गाढ़ी कंसिस्टेंसी तक पकाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।