24 घण्टे ऑनलाइन

क्रिसमस पार्टी पर अपने गार्डन को दें यूनिक लुक, गेस्ट भी करेंगे तारीफ

क्रिसमस (Christmas) का त्यौहार जल्द ही आने वाला है अगर आप इस बार क्रिसमस पार्टी करने वाली हैं तो आप अपने गार्डन को बेहद सुदंर तरीकों से सजा सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे क्रिसमस पार्टी (Christmas…

24GhanteOnline
December 10, 2025
2 min read
क्रिसमस पार्टी पर अपने गार्डन को दें यूनिक लुक, गेस्ट भी करेंगे तारीफ

क्रिसमस (Christmas) का त्यौहार जल्द ही आने वाला है अगर आप इस बार क्रिसमस पार्टी करने वाली हैं तो आप अपने गार्डन को बेहद सुदंर तरीकों से सजा सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे क्रिसमस पार्टी (Christmas Party) पर गार्डन को यूनिक लुक दे सकती हैं। इन डेकोरेशन आइडियाज से आप अपने घर के गार्डन को आसानी से सजा सकती हैं।

लाइट्स से करें डेकोरेट


आप कई सारे छोटे-छोटे बल्ब से अपने गार्डन को डेकोरेट कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपका गार्डन बड़ा है तो आप उसमें टेबल और चेयर को रखकर वहां पर खाना सर्व कर सकती हैं। इससे बहुत ईको-फ्रेंडली लुक आएगा और इसके साथ-साथ आप अपने गार्डन में लगे हुए पौधों के ऊपर भी फेयरी लाइट्स को सजा सकती हैं।

अगर आप गार्डन में कुछ डेकोरेटिव आइटम्स को रखना चाहती हैं तो वह भी कर सकती हैं। क्रिसमस की थीम के हिसाब से आप अपने गार्डन में गमलों के नीचे वाले हिस्से में सजावट करने के लिए इन डेकोरेटिव आइटम्स का यूज कर सकती हैं।

how to decorate garden

रेथ से करें डेकोरेट

आप रेथ की मदद से भी गार्डन में डेकोरेशन कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बड़े साइज के रेथ को गार्डन में रखकर उसे डेकोरेट कर सकती हैं। इसके अलावा आप कई सारे फूलों से भी गार्डन में सजावट कर सकती हैं। इससे आपके गार्डन को बहुत यूनिक लुक मिलेगा और यह देखने में बहुत सुंदर भी लगेगा।(क्रिसमस पर अपने घर को इस तरह सजाएं) इसके अलावा आप कुछ कुर्सियां भी उसके आसपास रख सकती हैं और वहां बोनफायर भी कर सकती हैं। इससे क्रिसमस का त्यौहार आपके लिए और आपके मेहमानों के लिए बहुत यादगार बन सकता है। how to decorate gardne for christmas

इस तरह भी करें डेकोरेशन

आप रेड और व्हाइट रिबन का यूज करके अपने गार्डन को सजा सकती हैं। इसके लिए आपको कई सारे रेड रिबन को एक पैटर्न में डिजाइन करना होगा और फिर आपको इसे अपने गार्डन में सजाना होगा। (क्रिसमस पर इन टिप्स की मदद से दें सीढ़ियों को नया लुक)इन रिबन की मदद से आप कई सारे खूबसूरत पैटर्न बना सकती हैं। इसके अलावा आप कुछ कलरफुल पेपर को भी तरह-तरह से डिजाइन करके गार्डन में सजा सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।