24 घण्टे ऑनलाइन

वास्तु के अनुसार दें बहन को दें रक्षाबंधन का तोहफा, होगा खुशियों का आगमन

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का पर्व आ चुका हैं। सभी भाई इस दिन अपनी बहन के लिए तोहफा लेकर आते हैं जो यादगार साबित हो। लेकिन यह तोहफा सुंदर होने के साथ ही सौभाग्यशाली भी हो तो बहुत अच्छा साबित होता हैं। ऐसे में आप वास्तु…

24GhanteOnline
August 27, 2026
2 min read
वास्तु के अनुसार दें बहन को दें रक्षाबंधन का तोहफा, होगा खुशियों का आगमन

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का पर्व आ चुका हैं। सभी भाई इस दिन अपनी बहन के लिए तोहफा लेकर आते हैं जो यादगार साबित हो। लेकिन यह तोहफा सुंदर होने के साथ ही सौभाग्यशाली भी हो तो बहुत अच्छा साबित होता हैं। ऐसे में आप वास्तु की मदद ले सकते हैं। वास्तु में कुछ ऐसे तोहफे बताए गए हैं जो जीवन में सकारात्मकता लेकर आए हैं। ऐसे में अपनी बहन को ये तोहफे देकर आप उनके जीवन में खुशियों की बहार ला सकते हैं। तो आइये जानते हैं वास्तु में बताएगे तोहफों के बारे में।

- सात घोड़ों की तस्वीर को भी वास्तु शास्त्र के अनुसार उपहार में देना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। सात घोड़ों को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसी तस्वीर को घर में रखने से आय के स्रोत बढ़ने लगते हैं और घर में सुख और समृद्धि का वास भी होता है।

- ज्योतिष और वास्तु दोनों में चांदी-सोने को बहुत मंगलकारी माना गया है इसलिए यदि आप बहन या बुआ को चांदी या सोने से बना कोई आइटम भेंट देते हैं तो उनकी समृद्धि में विकास तो होगा ही साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी होगा।

- वास्तु के अनुसार मिट्टी से बनी कोई भी वस्तु यदि उपहार में देते हैं तो इससे बहन के सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी और साथ ही उनके जीवन में सुख और शांति का भी वास होगा।

- अगर आप बहन को लाफिंग बुद्धा उपहार में देते हैं तो उसके जीवन में खुशियां हमेशा ही बढ़ती रहेंगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा को घर मे रखना अत्यंत ही शुभ माना गया है।

- घर की बहन-बुआओं को वस्त्र, गहने या श्रृंगार का सामान देने से आपके और उनके जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है। रिश्तों की महक को बनाए रखने के लिए ताजे फूल या फूल-पत्तियों की पेंटिग गिफ्ट में देना काफी शुभ माना गया है,फेंगशुई के अनुसार पियोनिया के फूल शुभ होते हैं इनके फूल उपहार में लेने या देने वाले दोनों के परिवार में सौभाग्य बढ़ता है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंख से बना कोई सुंदर आइटम भी गिफ्ट दिया जाए तो उसके घर से सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं और बहन के जीवन में सफलता के साथ सुख और शांति की प्राप्ति भी होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…