24 घण्टे ऑनलाइन

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्ची की मौत; कई छात्र घायल

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट स्कूल (School Bus) की बस वीर हनुमान जी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस के नीचे दबने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि…

24GhanteOnline
February 5, 2025
2 min read

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट स्कूल (School Bus) की बस वीर हनुमान जी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस के नीचे दबने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई छात्र घायल हो गए। बस में कुल 40 बच्चे सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर प्रदर्शन करने लगे।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जयपुर के चौमू में हुआ है। लोगों का कहना है कि यहां से गुजर रही स्कूल बस (School Bus) तेज रफ्तार में थी, इसी बीच ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। जैसे ही बस पलटी तो चीख-पुकार मच गई। बस में 40 बच्चे सवार थे।

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला। इसी के साथ घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों ने इस मामले में परिवहन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।