24 घण्टे ऑनलाइन

ये चाय शरीर के लिए है फायदेमंद

सर्दियां सिर्फ कंपाने के लिए नहीं इसका आनंद उठाने के लिए भी होती है। ठंड की सुबह एक कप चाय जायका और दिन दोनों बना देती है। कंपकपाने वाली सुबह में अदरक वाली चाय (Ginger Tea) की प्याली दिन भर की भागदौड़ का मूड बना देती…

24GhanteOnline
January 16, 2025
1 min read

सर्दियां सिर्फ कंपाने के लिए नहीं इसका आनंद उठाने के लिए भी होती है। ठंड की सुबह एक कप चाय जायका और दिन दोनों बना देती है। कंपकपाने वाली सुबह में अदरक वाली चाय (Ginger Tea) की प्याली दिन भर की भागदौड़ का मूड बना देती है।

सर्दियों की तैयारी में अदरक वाली चाय (Ginger Tea) को आप अपनी लिस्ट में जरूर जोड़ें। ये जायका  मूड एनर्जी का ऐसा फुल पैक साबित होगी जिसकी चर्चा किए बिना आपका दिन पूरा नहीं होगा। आइये जानते है अदरक वाली चाय और सर्दियों के तैयारी के बारे में।

अदरक में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो स्वस्थ के लिए लाभदायक होते हैं। अदरक गर्म तासीर की होती है। इसलिए अदरक वाली चाय पीने से शरीर में गर्माहट आती है। अदरक में विटामिन-ए, डी, ई जैसे विटामिन पाए जाते हैं। यह कैल्शियम, मैग्निशियम, जिंक और आयरन से भी भरपूर होती है।

अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की सूजन को कम करने में मददगार होती है। साथ ही साथ इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो हमें यानी बैक्टीरिया संबंधी रोगों से दूर रखने में सहायक होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।