नए साल से पहले इन चीजों को घर से कर दें बाहर, वरना रूठ जाएंगी खुशियां
कुछ दिनों बाद नए साल (New Year) का स्वागत किया जाएगा। सभी चाहते हैं कि बीते साल की सभी मुश्किलें, परेशानियां पीछे ही छूट जाएं और आने वाले साल में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा जाए। ज्योतिष के अनुसार, जाने अनजाने हम कुछ ऐसी…
कुछ दिनों बाद नए साल (New Year) का स्वागत किया जाएगा। सभी चाहते हैं कि बीते साल की सभी मुश्किलें, परेशानियां पीछे ही छूट जाएं और आने वाले साल में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा जाए।
ज्योतिष के अनुसार, जाने अनजाने हम कुछ ऐसी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिनके कारण घर से खुशियां रूठ जाती हैं।
नकारात्मक ऊर्जा इस कदर हावी होती है कि लाख प्रयास के बाद भी घर में शांति नहीं रहती है और लोगों के जीवन में आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आने लगती हैं। आइए ज्योतिर्विद प्रीतिका मजूमदार से जानते हैं कि सुख-समृद्धि पाने के लिए नए साल (New Year) में वास्तु अनुसार कुछ खास उपाय-
करें ये उपाय
>> टूटा हुआ पलंग: टूटा हुआ पलंग घर में रखना अशुभ है। दरअसल इसकी वजह से वैवाहिक जीवन में मुश्किलें पैदा होती हैं। घर में कभी शांति नहीं रहती है। इस वजह से लक्ष्मी भी रूठी रहती हैं। इसलिए घर में यदि टूटा हुआ पलंग है तो इसे सही करा लें। यदि संभव हो तो टूटा हुआ पलंग हटाकर नया पलंग खरीद लें।
>> कांच का टूटा हुआ सामान: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा हुआ कांच का सामान बेहद अशुभ है। भले ही इस सामान का आप इस्तेमाल ही क्यों न कर रहे हों। इससे वास्तु दोष लगता है और मानसिक तनाव व परेशानियां रहती हैं।
>> टूटा हुआ फ्रेम: टूटा हुआ फोटो फ्रेम, खराब इलेक्ट्रोनिक सामान यदि घर में है तो इसे भी नया साल आने से पहले घर से बाहर कर दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऐसे खराब सामान को रखने से दरिद्रता आती है।
>> बिजली का तार: घर की वायरिंग अक्सर खराब होने पर लोग बिजली के बचे हुए तार को संभालकर रख लेते हैं। वास्तु के अनुसार बिजली का खराब या बचा हुआ तार घर में रखना अशुभ माना जाता है।
>> मुख्य दरवाजा: घर का मुख्य दरवाजा हमेशा साफ- स्वच्छ रखें। ध्यान रखें कि यहां पर गंदगी ना फैले और दरवाजे में किसी भी तरह से टूट-फूट ना हो।
>> लगाएं तोरण: नए साल के स्वागत के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक के पत्ते का तोरण लगाएं। इसके अलावा मुख्य दरवाजे पर गेंदे या गुलाब के फूलों की माला भी लगा सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
