24 घण्टे ऑनलाइन

इसके इस्तेमाल से मिलेगी ग्लोइंग स्किन

चेहरे की सुंदरता बरक़रार रखने के लिए आप कई तरह के उपाय करते हैं. पार्लर जाते हैं और वहां और ढेर सारा खर्च भी करते हैं. इन सब से बचने के लिए आप घर में ही चंदन (Sandalwood) का उपयोग भी कर सकते हैं. बता दें, चन्दन…

24GhanteOnline
October 21, 2025
2 min read

चेहरे की सुंदरता बरक़रार रखने के लिए आप कई तरह के उपाय करते हैं. पार्लर जाते हैं और वहां और ढेर सारा खर्च भी करते हैं. इन सब से बचने के लिए आप घर में ही चंदन (Sandalwood) का उपयोग भी कर सकते हैं.

बता दें, चन्दन (Sandalwood) में प्राकृतिक औषधीय गुण होता है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा देता है. ये चेहरे की कई सारी समस्याओं को भी दूर करता है और आपके चेहरे को सुंदर बनता है. आज हम आपको बताते है चन्दन के इस्तेमाल से आप खूबसूरत त्वचा कैसे पा सकते है.

अगर आपकी शादी होने वाली है तो आप चन्दन का उपयोग जरुरु करें. चन्दन को नववधू शादी से पहले लगा सकती है क्योंकि इसे लगाने से शादी के दिन बहुत अच्छा निखार आता है.

चंदन (Sandalwood) में हल्दी मिला के लगाने से स्किन में बहुत अच्छा निखार आता है. इसका प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है. अगर आप घाव, फोडेफुंसी, कटना या छिलना आदि से परेशान है तो ऐसे में चंदन का लेप लगाये . चेहरे में चमक लाने के लिए यह एक प्राकृतिक पदार्थ है. इससे किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है.

चंदन पाउडर, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद पानी से चेहरा धो लें. दूध, चंदन पाउडर और हल्दी मिलाये और इसमें चुटकीभर कपूर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. फिर इसे चेहरे पर लगाएं और हल्का-हल्का मालिश करे. इसे रात भर लगा रहने दें. इससे चेहरे का दागधब्बे दूर होता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।