24 घण्टे ऑनलाइन

शहद से पाए कोमल व सुन्दर त्वचा, जानें इस्तेमाल का तरीका

दाग धब्बे रहित त्वचा बहुत ही सुंदर लगती है जिसे पाने की हर लडकी ख्वाइश होती है। इसके लिए वह बहुत से सोंदर्य प्रसाधनो का उपयोग कर चुकी होती है। त्वचा को सुंदर बनाने के लिए शहद और दूध (Honey-Milk) का इस्तेमाल कर सकती है…

24GhanteOnline
October 25, 2025
2 min read

दाग धब्बे रहित त्वचा बहुत ही सुंदर लगती है जिसे पाने की हर लडकी ख्वाइश होती है। इसके लिए वह बहुत से सोंदर्य प्रसाधनो का उपयोग कर चुकी होती है। त्वचा को सुंदर बनाने के लिए शहद और दूध (Honey-Milk) का इस्तेमाल कर सकती है जिससे त्वचा को किसी भी तरह कोई नुकसान नही होता है। शहद और दूध के मिश्रण से त्वचा की चमक खिल उठती है। आज हम आपको शहद और दूध के मिश्रण से बेदाग त्वचा (Beautiful Skin) को पाने के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में.....

* त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी शहद और दूध का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए शहद, दूध को मिला ले और इसमें थोडा सा गुलाबजल मिला दे। इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा ले। ऐसे करने से त्वचा फ्रेश फ्रेश दिखने लगेगी।

* बढती उम्र को कम करने के लिए भी शहद और दूध का उपयोग किया जा सकता है। झुर्रियों को दूर करने के लिए शहद और दूध से बना फेस पैक इस समस्‍या में आपकी मदद कर सकते है। इसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगा लें। चेहरे के लिए शहद और दूध निश्चित रूप से निर्णायक लाभ में से एक है।

* मुंहासों की समस्‍या है तो शहद और दूध से बने इस पेस्‍ट को जरूर इस्‍तेमाल करें। इस मास्‍क को नियमित रूप से लगाने से यह आपकी त्‍वचा के लिए चमत्‍कार के रूप में काम करता है और मुंहासों को इलाज करने में मदद करता है।

* चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए भी शहद और दूध का उपयोग किया जा सकता है। दाग धब्बे हटाने के लिए भी इस पैक में निम्बू की कुछ बुँदे डाल दे फिर इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा ले। इस मास्क के नियमित उपयोग से दाग धब्बे दूर होंगे।

* कच्‍चे दूध में शहद को मिलाने से यह जादुई सा असर करता है। इसके लिए कच्‍चे दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाकर पांच मिनट लगाने के बाद धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपकी त्‍वचा कोमल और साफ होने लगेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।