24 घण्टे ऑनलाइन

असमय सफेद बालों से है परेशान, इस तरह करें इस पत्ती का प्रयोग

आज कल बड़े तो बड़े बच्चों के भी कम उम्र में ही बाल सफेद (White Hair) हो जाते हैं। इससे उबरने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं। कुछ लोग सारे बालों के रंग के सफेद होने तक बालों को नजरअंदाज करते रहते हैं। अगर…

24GhanteOnline
September 12, 2025
2 min read

आज कल बड़े तो बड़े बच्चों के भी कम उम्र में ही बाल सफेद (White Hair) हो जाते हैं। इससे उबरने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं। कुछ लोग सारे बालों के रंग के सफेद होने तक बालों को नजरअंदाज करते रहते हैं। अगर आप केमिकल बेस्ड हेयर कलर लगा कर परेशान हो चुके हैं तो आप चाय पत्ती की मदद से बालों को प्राकृतिक रूप से कलर कर सकते हैं। सफेद बालों (White Hair) की समस्या को दूर करने के लिए चाय की पत्ती बेहद लाभकारी है। चाय पत्ती खासतौर पर बालों को प्राकृतिक रूप से रंगने में मदद करता है। आइए जानते हैं इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका-

पहला तरीका-


सामग्री-

1 लीटर पानी

10 चम्‍मच चाय की पत्‍ती/टी बैग

बनाने की विधि-

एक पैन में पानी डालकर उबालने रख दें। फिर उसमें चाय की पत्‍ती डालें। आंच को मध्‍यम रखें और चाय को अच्‍छी तरह से खौलने दें। फिर इसे उतार लें और ठंडा होने दें। उसके बाद एक हेयर ब्रश की मदद से इसे अपने बालों समेत जड़ों में लगाएं। इस घोल को नहाने से 30 मिनट पहले लगाना है और फिर बालों को गुनगुने पानी से धोना है।

दूसरा तरीका-


सामग्री-

1 लीटर पानी

10 से 12 चम्मच चाय की पत्ती

7 से 8 चम्मच कॉफी।

बनाने की विधि: सबसे पहले एक पैन में पानी डालें और उसमें चाय की पत्ती डालकर अच्छी तरह खौलाएं। खौल जाए तो उसमें कॉफी पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। लगाने के बाद कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें।

तीसरा तरीका-


सामग्री-

7 टी बैग

2 रोजमेरी के पत्ते

2 ऑरिगेनो के पत्ते

बनाने का विधि: आपको 7 टी बैग, 2 रोजमेरी के पत्ते, 2 ऑरिगेनो के पत्तों को मिलाकर अच्छे से उबाल लेना है। इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और करीब 1 से 2 घंटे के लिए बालों की लंबाई के हिसाब से छोड़ दें और बाद में पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।