24 घण्टे ऑनलाइन

घर से मच्छरों को करें विदा इन उपायों की मदद से

गर्मियों के दिनों की शुरुआत हो चुकी हैं और इन दिनों को गुजरना कोई राकेट साइंस से काम नहीं हैं। क्योंकि इन दिनों में एक तो गर्मी का असर और उसके साथ मच्छरों (Mosquitoes) का कहर। चलिए गर्मी का इंतजाम तो आसानी से हो जाता…

24GhanteOnline
September 8, 2025
2 min read

गर्मियों के दिनों की शुरुआत हो चुकी हैं और इन दिनों को गुजरना कोई राकेट साइंस से काम नहीं हैं। क्योंकि इन दिनों में एक तो गर्मी का असर और उसके साथ मच्छरों (Mosquitoes) का कहर। चलिए गर्मी का इंतजाम तो आसानी से हो जाता हैं लेकिन मच्छरों से छुटकारा कोई आसन काम नहीं हैं। इन मच्छरों की वजह से कई बिमारियों से भी सामना करना पड़ता हैं। इसलिए आज हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जो आपको मच्छर (Mosquitoes) से बचाए रखें। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* नीम का तेल

नीम के तेल को मच्छर नाशक भी कहा जा सकता है। शोध के अनुसार, 1:1 अनुपात नारियल तेल और नीम के तेल से बना मिश्रण त्वचा पर लगाने से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं फटकेंगे। यह नुस्खा कम से कम 8 घंटे तक अपना असर दिखाएगा।

* नीलगिरी और नींबू तेल

नींबू के तेल में नीलगिरी तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करे। इसे त्वचा पर लगाने से मच्छर आपसे दूर रहेगे। इस तेल में एंटीसेप्टिक और कीट विकर्षक गुण होते हैं, जो शरीर में गंध पैदा करते है और मच्छर उससे दूर भागते है।

* तिल का तेल

तिल के तेल काफी आसानी से मच्छर के काटने से बचाता है। मोमबत्ती में इसके एक्सट्रैक्ट को डालें और आप मच्छरमुक्त रहें। इससे मच्छर आपके आस-पास भी नजर नहीं आएगा।

* लैवेंडर

लैवेंडर खुशबूदार होने के साथ खतनाक मच्छरों से बचाने का सबस अच्छा तरीका है। लैवेंडर फूल की खुशबू से मच्छर भागते है। आप चाहे तो लैवेंडर तेल को कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिडे। इससे मच्छर भी दूर भाग जाएगे। आप चाहे तो क्रीम में यह तेल मिक्स करके अपनी त्वचा पर भी लगा सकते है।

* टी ट्री ऑयल

यह तेल त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होने के साथ मच्छरों को दूर भगाने के लिए भी काफी कारगर साबित होता है। अपने गंध, कवक रोधी और जीवाणुरोधी गुणों की वजह से यह मच्छरों के काटने से बचाता है, उन्हें दूर भगाने में मदद करता हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।