24 घण्टे ऑनलाइन

फटी एडियों से मिलेगी राहत, होममेड फुट मास्क बनाएंगे पैरों को खूबसूरत

चेहरे के अलावा आपको सुंदरता पाने के लिए हाथ-पैरों की देखभाल करने की भी जरूरत होती है। अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो यहां की स्किन को फटने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं। खासतौर से पैरों में एडियों (Cracked Heels) के फटने का…

24GhanteOnline
September 7, 2025
3 min read

चेहरे के अलावा आपको सुंदरता पाने के लिए हाथ-पैरों की देखभाल करने की भी जरूरत होती है। अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो यहां की स्किन को फटने में ज्यादा समय नहीं लगता हैं। खासतौर से पैरों में एडियों (Cracked Heels) के फटने का खतरा बना रहता हैं। मौसम में बदलाव के साथ पैरों की स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है और स्किन और एड़ियों का फटना (Cracked Heels) शुरू हो जाता है। ऐसे में अपने पैरों की सही देखभाल के लिए कुछ होममेड फुट मास्क अपनाए जा सकते हैं जो स्किन को पोषित करते हुए आपके पैरों को मुलायम और खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

खीरा फुट मास्क

गर्मी में स्किन को ड्राइनेस से बचाने के लिए उसे हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। खीरा को पानी से भरपूर इंग्रेडिएंट माना जाता है। इसे बनी हुई चीजों को स्किन पर लगाने से वह लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है। आप खीरे का फुट मास्क भी बना सकते हैं। दो खीरे लें और इन्हें ब्लैंड करके स्मूदी बना लें। खीरे के बैटर में 1 नींबू का रस और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। अच्छे से मिलाने के बाद इन्हें एक प्लास्टिक बैग में डालें और इसमें पैरों को 20 मिनट के लिए रखें। अब पैरों को सादे पानी से वॉश कर लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें और कुछ समय बाद आप फर्क देख पाएंगे।

मुल्तानी मिट्टी फुट मास्क

ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है, मुल्तानी मिट्टी न सिर्फ आपके चेहरे की, बल्कि पैरों की खूबसूरती निखारने के भी काम आता है। इस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। यदि ज़रूरत पड़े तो थोड़ा सा पानी डाल सकती हैं। अब इस मास्क को पैरों पर लगाकर सूखने दें। सूख जाने पर गर्म पानी से पैर धो पोंछ लें और मॉश्चराइज़र लगाएं।

ओटमील फुट मास्क

इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन केयर में फायदेमंद माने जाते हैं। इसका मास्क बनाने के लिए आपको ओटमील के अलावा ब्राउन शुगर, शहद और ऑलिव ऑयल की जरूरत पड़ेगी। एक फूड प्रोसेसर लें और इसमें एक कप पके हुए ओट्स और आधा कप ब्राउन शुगर मिलाएं। इनमें शहद और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छे से मिलाएं। आप चाहे तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। दो पॉली बैग लें और इसमें पेस्ट को डाल दें। अच्छे से हिला लेने के बाद इनमें पैरों को करीब 30 मिनट के लिए रखें। इस दौरान बीच-बीच में पैरों की मालिश भी करें।

बनाना फुट मास्क
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, रूखे और बेजान पैरों में नई जान डालने के लिए आप यह मास्क ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक पके हुए केले को काटकर अच्छी तरह मैश कर लें और आधा कप दही को माइक्रोवेव में हल्का गर्म कर लें। अब मैश किए हुए केले में दही और एक चम्मच डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें आधा चम्मच लैवेंडर ऑयल और टी ट्री एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें डालकर मिक्स करें।

अब पैरों को सबसे पहले नींबू का रस मिले गुनगुने पानी में कुछ देर रखकर बाहर निकालें और तौलिए से अच्छी तरह पोंछ लें। फिर तैयार मास्क लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर गुनगुने पानी से पैरों को साफ कर लें और पोंछकर कोई कोल्ड क्रीम लगाएं। इसे फटी एड़ियां भी मुलायम बन जाएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।