24 घण्टे ऑनलाइन

यहां लगाएं घोड़े की नाल, जीवन में भर जाएगी खुशियां

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय है जिनको कर हम घर में हो रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। घर में सुख-समृद्धि को ला सकते हैं। ऐसा ही तरीका है घरों के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल (Horseshoe) लगा देना। आपने कई घरों…

24GhanteOnline
November 17, 2025
2 min read

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय है जिनको कर हम घर में हो रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। घर में सुख-समृद्धि को ला सकते हैं। ऐसा ही तरीका है घरों के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल (Horseshoe) लगा देना। आपने कई घरों के मुख्य दरवाजे पर इसको लगा भी देखा होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया कि कैसे हम घोड़े की नाल के ज्योतिष उपाय कर जीवन में आ रही अशांति को दूर कर सकते हैं।

उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं घोड़े की नाल (Horseshoe) 


घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल (Horseshoe) लगाने से खुशहाली रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। घोड़े की नाल लगाते समय यह ध्यान में रखें कि उसको काले कपड़े में ही बांधे। उसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा के मुख्य द्वार पर लगा दें, जिससे घर में सभी स्वास्थ्य रहेंगे।

घोड़े की नाल (Horseshoe) का उपाय कर पाएं नौकरी में तरक्की


आपको करियर में आशा अनुरूप सफलता नहीं मिल पा रही है तो घोड़े की नाल का उपाय कर सकते हैं। आप शनिवार के दिन घोड़े की नाल से बने छल्ले को बीच अंगुली में पहन लें। ऐसा करते ही आपके खराब दिन चले जाएंगे और नौकरी में सफलता मिल सकती है।

घोड़ की नाल (Horseshoe) का उपाय कर पाएं रोगों से मुक्ति


आपके घर में कोई सदस्य को हर समय बीमार ही जकड़े रहती है। उसको कई डॉक्टरों को दिखा चुके हैं लेकिन आराम नहीं मिला है। ऐसे में घोड़े की नाल (Horseshoe) से बनी चार कील, सवा किलो उड़द की दाल और एक सूखा नारिलय लेकर आएं। फिर उसको बीमार आदमी के ऊपर से उतारकर बहती नदी में प्रवाहित करें। इस तरीके से रोग और ग्रह दोष से निजात मिल सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…