24 घण्टे ऑनलाइन

क्यूआर कोड स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से जुड़ी तस्वीरें प्राप्त कर सकेंगे आमजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनसे जुड़े विशेष क्षणों की तस्वीरें अब आमजन भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए एक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। आमजन अपने मोबाइल…

24GhanteOnline
September 16, 2026
1 min read
क्यूआर कोड स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से जुड़ी तस्वीरें प्राप्त कर सकेंगे आमजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनसे जुड़े विशेष क्षणों की तस्वीरें अब आमजन भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

इसके लिए एक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। आमजन अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड को स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से संबंधित तस्वीरों की फोटो गैलरी तक पहुंच सकते हैं तथा अपनी पसंद की तस्वीरें देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। क्यूआर कोड के माध्यम से इन अवसरों से जुड़ी तस्वीरें आमजन के लिए सहज रूप से उपलब्ध कराई गई हैं।

क्यूआर कोड को मोबाइल कैमरे अथवा क्यूआर स्कैनर से स्कैन कर तस्वीरें प्राप्त की जा सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें