24 घण्टे ऑनलाइन

इन टिप्स से पाए लम्बे और घने बाल

आपने वो गीत तो सुना ही होगा "ये रेशमी जुल्फें, ये शरबती आँखे, इन्हें देखकर जी रहे हैं सभी" आज हम उन्हीं रेशमी जुल्फों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके पीछे सभी दीवाने होते हैं। और अपना दीवानापन कायम रखने के लिए…

24GhanteOnline
March 5, 2025
3 min read

आपने वो गीत तो सुना ही होगा "ये रेशमी जुल्फें, ये शरबती आँखे, इन्हें देखकर जी रहे हैं सभी" आज हम उन्हीं रेशमी जुल्फों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके पीछे सभी दीवाने होते हैं। और अपना दीवानापन कायम रखने के लिए महिलाओं को इन रेशमी जुल्फों (Hair) को काला, घना और लम्बा करने की आवश्यकता होती हैं। इसलिए आज हम बालों को लम्बा करने के लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आये हैं, ताकि आपकी ख़ूबसूरती की चर्चा होती रहे। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* अंडा : बाल (Hair) की लम्बाई बढ़ाने के लिए प्रोटीन सबसे अहम होता है और अंडे में प्रोटीन प्रयाप्त मात्रा में होता है। अंडे के प्रयोग से दो मुँहे बालों का इलाज भी किया जा सकता है। एक अंडा तोड़ ले और इसमें दो चम्मच ऑलिव आयल मिलाकर हल्के हाथों से बालों की मसाज करे और आधे घंटे के बाद सर धो ले।

* इस तेल का इस्तेमाल
 : कच्चे आमले का रस निकले, कड़ी पत्ते को कूट दे, जटामांसी का चूर्ण को पानी में भिगोये, भृंगराज और ब्राह्मी का पत्ते का रस निकाले या तो चूर्ण को पानी में मिलाये, मेथी दाने को भिगो के कूट दे। अब यह सब सामग्री तेल में मिश्रण कर के एक दिन तक रहने दे, फिर उस को धीमे आंच पर गरम करे। पानी उड़ जाने पर बोतल में भर दे और इस तेल को बालो को लम्बा करने के लिए उपयोग करे।

* प्याज : आपने अक्सर प्याज को एक सब्जी के रूप में देखा होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्याज़ के प्रयोग से आप बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। प्याज़ का रस बालों की सारी समस्याओं को दूर करता है और बालों को पोषण देता हैं। प्याज़ बालों को झड़ने से बचाने के साथ-साथ उन्हें भूरा होने से भी बचाता है। प्याज के रस में सिर पर संक्रमण को रोकने वाला बैक्टीरियल गुण होता है, जो बालों को पतला होने से रोकता है।

* हेल्दी डाइट : 
लंबे और घने बालों के लिए डाईट में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स जरुरी है। अपनी डाईट में वैसे फूड को शामिल करें जिसमें विटामिन ए, बी, सी, ई के साथ-साथ आयरन, जिंक, मैग्नेशियम और सेलेनियम जैसे तत्वों की अच्छी मात्रा मौजूद हो।

* आंवला : एक आंवला हर रोज खाने से बहुत से रोगों से बच सकते है। सिर्फ आंवले के प्रयोग से ही बालों की बहुत से समस्याओं का इलाज सकते है। थोड़े से तेल में आंवला पाउडर मिलाकर हल्का गुनगुना करे और बालों पर लगाए। इस उपाय से बाल लम्बे, काले और मुलायम होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।