24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे की खोई रंगत को वापस पाने के लिए आज़माएँ ये तरीके

दिनभर की व्यस्त जीवनशैली के चलते शाम होते-होते बाहरी प्रदुषण और धुल-मिटटी की वजह से चेहरे की रंगत खोने लगती हैं। चेहरा एकदम सुस्त और मुरझाया हुआ सा दिखने लगता हैं। आप चाहे कितने ही प्रोडक्ट्स का उसे कर ले। ये आपके चेहरे…

24GhanteOnline
February 20, 2026
3 min read

दिनभर की व्यस्त जीवनशैली के चलते शाम होते-होते बाहरी प्रदुषण और धुल-मिटटी की वजह से चेहरे की रंगत खोने लगती हैं। चेहरा एकदम सुस्त और मुरझाया हुआ सा दिखने लगता हैं। आप चाहे कितने ही प्रोडक्ट्स का उसे कर ले। ये आपके चेहरे पर सिर्फ कुछ देर के लिए ही रंगत (Glowing Face ) ला पाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे चेहरे की खोई हुई रंगत वापस आ सकें।

तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बार में ( Tips for Glowing Skin )-

* करी के पत्तों का प्राचीन काल से चेहरे को चमकदार (Glowing Face )  बनाने के लिए प्रयोग होता आया है। यह चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। करी के पत्तों से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले धूप में करी पत्तों को सुखा लें और उन्हें महीन पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें गुलाबजल, थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और नारियल का तेल या फिर कोई भी तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब आप इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

* आपके चेहरे पर थकान दिखने की एक अन्य विशेषता थकी आंखो का होना है। दो टी बैग लें और एक घंटे के लिए या थोड़ा और देर के लिए फ्रिज में रखें। आप इसे बंद आंखों पर रख दें और पफिंस और थकान को कम करने के लिये कुछ मिनट तक उन्हें पकड़े रहें

* बिना पके हुए मुट्ठीभर चावल लें और ग्राइंड करके पाउडर बना लें। अब 1 बड़ा चम्मच चावल का पाउडर लें। फिर इसमें दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर मास्क की तरह 15 मिनट लगाकर रखें और सामान्य तापमान पर रखे पानी से धो लें। उसके बाद, अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार ट्राई करें।

* गोरी रंगत (Glowing Face )  पाने के लिए घर पर यह मास्क तैयार करें। इसके लिए चंदन पाउडर, नीबू का रस, टमाटर का रस, खीरे का रस बराबर मात्रा में लेकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर सूखने दें। धोकर मॉयस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा की नमी बरकरार रहे।

* अपने साथ हमेशा एलोवेरा जेल रखें। अगर आपको दफ्तर से निकलकर किसी कार्यक्रम में जाना है तो एलो वेरा जेल आपकी काफी मदद करता है। एक बार दफ्तर ख़त्म होने पर आप इस जेल का प्रयोग चेहरे के हर हिस्से में कर सकते हैं और फिर इसे 10 मिनट तक रखकर धो लें। यह चेहरे को तरोताजा बनाकर रखता है और आपकी थकान भी हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।