24 घण्टे ऑनलाइन

इन तरीकों से पाएं खूबसूरत नाखून

मजबूत और आकर्षित नाख़ून (Nails) हाथो की सुंदरता को बढ़ाने में सहायक होते है। बाहर के वातावरण में सबसे पहले हमारे हाथ ही आगे आते है। इसलिए जल्दी गंदे हो जाते है, और साथ ही हमारे हाथ के नाखुनो में गंदगी जमा हो जाती है।…

24GhanteOnline
March 9, 2026
2 min read

मजबूत और आकर्षित नाख़ून (Nails) हाथो की सुंदरता को बढ़ाने में सहायक होते है। बाहर के वातावरण में सबसे पहले हमारे हाथ ही आगे आते है। इसलिए जल्दी गंदे हो जाते है, और साथ ही हमारे हाथ के नाखुनो में गंदगी जमा हो जाती है। जिसके कारण हमारे नाख़ून (Nails)कमजोर होने लगते है। अच्छे, स्वच्छ और साफ नाखून (Nails) हमारे हांथों की की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं। यदि आप नाखूनों को स्वस्थ बनाना चाहती हैं तो इसके लिए रसोई में मौजूद कुछ सामान और खानपान पर ध्यान देकर भी अपनी इस ख्वाहिश को पूरा कर सकती हैं। आइये जानते हैं किस तरह से नाखूनों को सुंदर बनाया जाए।

# गरम पानी से बढ़ाये नाखूनों की सुंदरता


गरम पानी करके उसमे साबुन डाल के घोल बना लीजिये। गरम पानी और साबुन के घोल में हाथ डुबाने से नाखुनो की गन्दगी साफ हो जाती है। जिससे नाख़ून कमजोर नहीं होते।

# बेकिंग सोडा से साफ करें


बेकिंग सोडा नाखूनों (Nails) को साफ और सफेद बनाने में आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए एक टूथब्रश में बेकिंग सोडा लगाकर नाखूनों की सफाई करें। यदि आप और भी ज्यादा सफेदी चाहती हैं तो बेकिंग सोडा में नींबू का रस भी मिला सकती हैं।

# नींबू


कमजोर व पीले नाख़ून के लिए रुई के फाहे से नींबू का रस लगाए या नींबू का छिलका रगड़े थोड़ी देर बाद साफ पानी से हाथ धो ले, कुछ ही दिन में नाख़ूनो में कुदरती चमक व मजबूती आ जायेगी।

# नारियल और अरंडी के तेल का प्रयोग


नाखुनो को सुन्दर और खूबसूरत बनाये रखने के लिए नाखुनो में नारियल और अरंडी के तेल से मसाज करते रहे।

# किशमिश


नाखूनो का फीकापन दूर करने के 10 ग्राम काली किशमिश को धोकर एक कप पानी में रात को भिगोकर सुबह किशमिश को अच्छी तरह चबा चबाकर खाये व कप वाला पानी पी ले। एक महीने तक इसका प्रयोग करने पर नाखून के साथ त्वचा की रंगत में भी फर्क अवश्य पाएंगे।

# जैतून के तेल


जैतून के तेल की कुछ बुँदे और इसमें थोड़ा निम्बू का रस मिला लीजिये। अब इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार अपने नाखुनो में लगाये नाखुनो की मजबूती और चमक बढ़ेगी।

# कैल्शियम


अपने आहार में कैल्शियम की मात्रा अधिक ले। कैल्शियम में अनेक पोषक तत्व पाये जाते है जो नाखुनो को कमजोर होने से बचाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।