24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

कपड़े मौसम के अनुसार ही चुनने चाहिए, अभी गर्मियों (Summer) के मौसम मे तो हमे हल्के रंग के ही कपड़ो का चयन करना चाहिएI गर्मियों में हमें शिफोन, प्योर कॉटन के कपड़े को ही खरीदना और पहनना चाहिए। गर्मियों मे सिल्की व गहरे…

24GhanteOnline
April 6, 2026
2 min read
गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

कपड़े मौसम के अनुसार ही चुनने चाहिए, अभी गर्मियों (Summer) के मौसम मे तो हमे हल्के रंग के ही कपड़ो का चयन करना चाहिएI गर्मियों में हमें शिफोन, प्योर कॉटन के कपड़े को ही खरीदना और पहनना चाहिए।

गर्मियों मे सिल्की व गहरे रंग के कपड़ो से दूर ही रहना चाहिए। ऐसे कपडे न सिर्फ हमे गर्मी का अहसास कराते है, बल्कि यह हमारे शरीर पर चुभते भी है। गर्मियों मे यह तय कर पाना मुश्किल होता है की हम कब पहने क्योंकी हमे स्टायलिश भी दिखना है और गर्मी भी न लगे इस बात का भी ख्याल रखना है। आइये जाने गर्मियों मे हम किस तरह से कपड़ो का चयन कर सकते है......

- इस तपती गर्मी के मौसम डॉर्क कपड़ों का इस्तेमाल करने से बचें । हो सके तो हल्के रंग के कपड़े ही पहनें।

- ऐसे मौसम में अगर आप सिंथेटिक कपड़ें पहनते हैं तो ये आपके लिए तकलीफ़देह साबित हो सकता है । इसके लिए हमे इस तरह के कपड़ो से दुरी बनानी चाहिए।

Summer Special : गर्मियों में इस तरह करें कपड़ों का चुनाव, कुलनेस के साथ पाए स्टाइलिश लुक

- गर्मी के मौसम में टाइट जींस की जगह लाइट वेट डेनिम या फिर लेगिंग्स को शामिल किया जा सकता है।

- टाइट फिट कपड़ों के बजाय लूज फिट कपड़ों का ही चयन करें।

-सिल्क, सैटिन, नेट,जैसे कपड़ो का चयन करने से बचे । इससे न तो गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि इन कपड़ों को पहनने से गर्मी से होनेवाले संक्रमण का खतरा बढ़ भी जाएगा।

summer season,summer clothing tips,fashion tips for summers,fashion trends,fashion in summer ,फैशन टिप्स, फैशन इन समर, गर्मियों के कपडे

- लॉन्ग कुर्ती के साथ या फिर वेस्टर्न आउटफिट के साथ लेगिंग्स पहनना काफी डिसेंट लगता है। इसे पहनकर ऑफिस, मीटिंग आदि मे भी जा सकते है।

- गर्मियों में हल्के-फुल्के ज्वेलरी का ही इस्तेमाल करें। कानों में छोटा सा इयरिंग और गले में हल्का सा नेकलेस आपको अच्छा लुक देगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।