24 घण्टे ऑनलाइन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जर्मनी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और जर्मनी के…

24GhanteOnline
September 2, 2026
1 min read
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जर्मनी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और जर्मनी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से निवेश, नवाचार (इनोवेशन), कौशल विकास और औद्योगिक सहयोग की नई संभावनाओं पर सार्थक बातचीत की गई। ताकि प्रदेश में विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें।

इस अवसर पर जर्मनी के राउनहेम शहर के महापौर डेविड रेंडल, इनोवेशन हब राइनमेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन विट्टेकाइंड, जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल रमन और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के अध्यक्ष सेल्वाकुमार पेरियासामी सहित कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें