24 घण्टे ऑनलाइन

आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाते हैं ये रत्न, मिलता है भाग्य का साथ

रत्न शास्त्र में रत्नों (Gems) का विशेष महत्व वर्णित है। ज्योतिष के अनुसार, अगर रत्न को नियम-कायदों के साथ धारण किया जाए तो, वह व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में चार चांद लगा सकता है। ज्योतिषाचार्य से सलाह लेने के बाद…

24GhanteOnline
October 11, 2025
2 min read

रत्न शास्त्र में रत्नों (Gems) का विशेष महत्व वर्णित है। ज्योतिष के अनुसार, अगर रत्न को नियम-कायदों के साथ धारण किया जाए तो, वह व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में चार चांद लगा सकता है। ज्योतिषाचार्य से सलाह लेने के बाद राशिनुसार रत्न धारण करना लाभकारी होता है। रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का जिक्र है जिन्हें धारण करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। आप भी जानें इन रत्नों के बारे में-

1. सुनहला रत्न पहनने के लाभ- रत्न शास्त्र में सुनहला रत्न (Gems)  शुभता व भाग्य का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुनहला रत्न धारण करने से व्यक्ति को करियर व बिजनेस में तरक्की प्राप्त होती है। इस रत्न को शिक्षा व ज्योतिष से जुड़े लोग धारण कर सकते हैं।

2. मूंगा रत्न धारण के लाभ- मूंगा रत्न का संबंध मंगल ग्रह से है। मान्यता है कि मूंगा रत्न धारण करने से भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होती है। यह रत्न आर्थिक उन्नति दिलाता है और पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं। व्यापार में भी लाभ होता है। भाग्य का साथ मिलता है।

3. जेड स्टोन पहनने से क्या होता है- रत्न शास्त्र के अनुसार, जेड स्टोन धारण करने से व्यक्ति को आर्थिक सफलता प्राप्त होती है। व्यापारियों के लिए यह रत्न लाभकारी माना गया है। कहा जाता है इस रत्न के प्रभाव से काम में मन लगता है और किस्मत भी साथ देती है।

4. ग्रीन एवेंचयूरन धारण करने के लाभ- रत्न शास्त्र में ग्रीन एवेंचयूरन को आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाने व भाग्य चमकाने वाला रत्न माना गया है कहते हैं कि यह रत्न व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

रत्न पहनने से पहले इस बात का रखें ध्यान- किसी भी रत्न को धारण करने से पहले किसी विश्वसनीय ज्योतिष से सलाह या परामर्श करना जरूरी होता है। ज्योतिषाचार्य की सलाह के अनुसार ही रत्न को धारण करना चाहिए, वरना रत्न मानव जीवन पर अपना नेगेटिव प्रभाव भी डालते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…