24 घण्टे ऑनलाइन

गौतम गंभीर के करीबी पर आयी बड़ी मुसीबत, इंग्लैंड दौरे से वापस भारत लौटे हेड कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को अचानक इंग्लैंड दौरा छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा है। फेमिली इमरजेंसी के कारण वह टेस्ट सीरीज से पहले भारत लौटे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम गंभीर की मां को…

24GhanteOnline
June 13, 2025
2 min read

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को अचानक इंग्लैंड दौरा छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा है। फेमिली इमरजेंसी के कारण वह टेस्ट सीरीज से पहले भारत लौटे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम गंभीर की मां को हार्ट-अटैक आया था। जिसकी वजह से गंभीर को घर लौटना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, इंडिया बनाम इंडिया-ए के इंट्रा स्क्वॉड मैच से कुछ घंटे पहले ही इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ा और वो आईसीयू में भर्ती हैं। गंभीर (Gautam Gambhir) गुरुवार को टीम इंडिया के अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं थे। 17 जून तक उनके टीम से वापस जुड़ने की उम्मीद है।

गंभीर (Gautam Gambhir) की गैर-मौजूदगी में, शुक्रवार से चार दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के नेतृत्व में खेलने की संभावना है।

बता दें कि इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाना है। भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर गंभीर का यह पहला इंग्लैंड दौरा है।

इंग्लैंड दौरे पर गंभीर की नए कप्तान शुबमन गिल के साथ पहली अग्निपरीक्षा होगी, क्योंकि टीम तीन दिग्गजों रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद बड़े बदलाव से गुजर रही है। दूसरी तरफ, साई सुदर्शन और करुण नायर जैसे खिलाड़ियों के पास एक बड़ा मौका होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…