24 घण्टे ऑनलाइन

सिद्धार्थनगर में गौतम बुद्ध ऑडिटोरियम का विद्युत आवासन एव शहरी कार्यमंत्री ने किया शिलान्यास

सिद्धार्थनगर। भारत सरकार के विद्युत आवासन एव शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को बीएसए ग्राउंड में जिले के विकास के लिए जिला मुख्यालय पर 1000 सीट की क्षमता का बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम का शिलान्यास…

24GhanteOnline
May 29, 2025
2 min read
  • सिद्धार्थनगर। भारत सरकार के विद्युत आवासन एव शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को बीएसए ग्राउंड में जिले के विकास के लिए जिला मुख्यालय पर 1000 सीट की क्षमता का बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया। इससे पूर्व विद्युत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल ने कपिलवस्तु स्थित स्तूप एवं कपिलवस्तु म्यूजियम का अवलोकन किया। बीएसए ग्राउंड पर जन सभा को सम्बोधित करते हुए भारत सरकार के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आप सभी लोग सौभाग्य शाली है कि अगर आज मुझे यहां पर 1000 की क्षमता का आडिटोरियम को शिलान्यास करने का अवसर प्राप्त हुआ है तो इसका श्रेय सांसद जगदंबिका पाल को जाता है। उन्होंने कहा कि जिस धरती से भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के प्रथम 29 वर्ष सिद्धार्थ के रूप में व्यतीत किया, इसी धरती से पूरी दुनिया को सत्य अहिंसा और मनवाता का संदेश दिया। बुद्ध भूमि सिद्धार्थनगर में 23 करोड़ की लागत से बनने वाला गौतम बुद्ध कन्वेशन सेंटर/आडिटोरियम सिद्धार्थनगर की जनता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म को मानने वाले बहुत से लोग है। इस क्षेत्र में पर्यटन का विकास करके लोगो को रोजगार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिलों में सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया जाता है। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मै मंत्री जी का आभारी हूं जिन्होंने मेरे आग्रह को स्वीकार करते हुए आज इस कार्यक्रम में आकार 1000 सीट की क्षमता का आडिटोरियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत काला नमक चावल को सम्मिलित किया। काला नमक चावल आज दुनिया के बाजारों में बिक रहा है। 1000 सीट की क्ष्मता का यह हाल बन जाने से जनपद को एक नई पहचान मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें