24 घण्टे ऑनलाइन

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का लॉक हुआ गेट, 40 मिनट तक फंसे रहे पूर्व CM भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) का दरवाजा अटक गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट लैंड करने के बाद यात्री आंधा घंटा तक फंसे रहे। मिली जानकारी…

24GhanteOnline
June 18, 2025
1 min read

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) का दरवाजा अटक गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट लैंड करने के बाद यात्री आंधा घंटा तक फंसे रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, Indigo फ्लाइट के गेट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसकी वजह से दरवाजा अटक गया था। जिसके बाद इंजीनियर को बुलाया गया। फिर दरवाजा को ठीक कर खोला गया।

आपको बता दें कि करीब 40 मिनट तक गेट लॉक रहा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत 35 से ज्यादा लोग सवार थे।

बताया जा रहा कि टेक्निकल इशू के चलते इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight) का गेट लॉक हुआ था। 40 मिनट की भारी मशक्कत के बाद गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर  पहुंचकर 2.25 बजे लैंड हुई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…