नए साल के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हो गया गैस सिलेंडर
नए साल के पहले दिन बड़ी राहत की खबर आई है। देश में जुलाई के बाद पहली बार गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। वास्तव में ये गिरावट कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में देखने को मिली है। जिसमें…
नए साल के पहले दिन बड़ी राहत की खबर आई है। देश में जुलाई के बाद पहली बार गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। वास्तव में ये गिरावट कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में देखने को मिली है। जिसमें मामूली कमी देखने को मिली है। दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आखिरी बार मार्च 2024 में होली से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कमी देखी गई थी। देश की ऑयल कंपनियां महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर साल 2025 के पहले महीने में आपको घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के कितने दाम चुकाने होंगे।
घरेलू गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दाम
आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दाम में कोई बदलाव देखने को मिला है। देश के चारों महानगरों में रहने वाले लोगों को वो ही दाम चुकाने होंगे, जो 9 मार्च 2024 को आखिरी बार अपडेट हुए थे। तब ऑयल कंपनियों की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए हो गई थी।
कमर्शियल गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दाम गिरावट
वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दाम में करीब 6 महीने के बाद गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 14.5 रुपए की मामूली गिरावट देखने को मिली है और 1,804 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में 16 रुपए की गिरावट है और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,911 रुपए हो गई है। मुंबई में 15 रुपए की गिरावट के बाद दाम 1,756 रुपए हो गए हैं। जबकि चेन्नई में 14.5 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 1,966 रुपए देखने को मिल रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
