मोकामा फायरिंग मामले में गैंगस्टर सोनू ने किया सरेंडर, 'छोटे सरकार' को किया था चैलेंज
पटना। बिहार के मोकामा फायरिंग मामले में आरोपी गैंगस्टर सोनू (Gangster Sonu) ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है पंचमहला थाने में सोनू ने सरेंडर किया है। मोकामा फायरिंग को लेकर पुलिस के पास जो तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं,…
पटना। बिहार के मोकामा फायरिंग मामले में आरोपी गैंगस्टर सोनू (Gangster Sonu) ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है पंचमहला थाने में सोनू ने सरेंडर किया है।
मोकामा फायरिंग को लेकर पुलिस के पास जो तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं, उसमें से एक मामले में सोनू (Gangster Sonu) को आरोपी बनाया गया है। कहा जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग के सोनू के अलावा अन्य आरोपी भी सरेंडर कर सकते हैं।
मोकामा फायरिंग मामले में अनंत सिंह और उनके समर्थकों को भी एफआईआर में आरोपी बनाया गया है। सोनू (Gangster Sonu) के सरेंडर के बाद अनंत सिंह के ऊपर भी पुलिस का दबाव बढ़ सकता है।
क्या है मामला?
बिहार के मोकामा में बुधवार को अनंत सिंह (Anant Singh) और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे। वारदात के दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू मोनू को नामजद करते हुए कुल तीन FIR दर्ज की थीं।
जलालपुर नौरंगा गांव में फायरिंग की घटना से थाने की दूरी महज 500 मीटर है। पटना जिला के अंदर आने वाला पंचमहला थाना घटनास्थल के बिल्कुल करीब है। वहीं, डुमरा पंचायत के हेमजा गांव में जो फायरिंग की घटना हुई है, वहां से थाने की दूरी महज एक किलोमीटर है।
गैंगवार के मामले में तीन केस दर्ज
पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और कुख्यात सोनू–मोनू के बीच गैंगवार के मामले में अनंत सिंह पर केस दर्ज हुआ है, इससे अनंत सिंह की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं। फायरिंग को लोग लेकर पंचमहाल थाने में तीन अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं। ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग ने बताया था कि फायरिंग मामले में तीन केस दर्ज किए गए हैं।
एक ग्रामीण के आवेदन पर सोनू मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जबकि सोनू मोनू की मां उर्मिला देवी के बयान पर पूर्व जनप्रतिनिधि अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ। तीसरी एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज की गई है, जिसमें पुलिस के काम में बाधा खड़ी करने और फायरिंग से जुड़ा मामला है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
