24 घण्टे ऑनलाइन

Ganga Dussehra: आज शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, पूरी होगी हर इच्छा

हिंदू धर्म में गंगा दशहरे (Ganga Dussehra) का विशेष महत्व है। कहते हैं इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है इस बार यह तिथि 5 जून को है। इस दिन…

24GhanteOnline
June 5, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में गंगा दशहरे (Ganga Dussehra) का विशेष महत्व है। कहते हैं इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है इस बार यह तिथि 5 जून को है। इस दिन सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं।

कहते हैं कि मां गंगा को धरती पर आने से पहले भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में धारण किया था। ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा की करना महत्वपूर्ण होता है। कहते हैं कि गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजों से अभिषेक करने वाले को भोलेनाथ का कृपा प्राप्त होती है।

इस चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक


- गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक अवश्य करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी दोष मिटते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- भगवान शिव को दूध अति प्रिय हैं, इसलिए गंगा दशहरे दिन शिवजी की पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने वाले को शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है।
- गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर नें सुख-समृद्धि आती है।
- गंगा दशहरे (Ganga Dussehra) के दिन भोलेनाथ की पूजा के दौरान शिवलिंग पर अक्षत, सफेद चंदन, सफेद फूल और शमी के पत्ते अर्पित करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है। कहते हैं इससे घर-परिवार में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…