24 घण्टे ऑनलाइन

गंगा दशहरा पर जानें पूजन की सही विधि

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्योदय से पहले गंगा स्नान किया जाता है और मां गंगा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गंगा नदी को देवी के…

24GhanteOnline
May 21, 2026
1 min read

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्योदय से पहले गंगा स्नान किया जाता है और मां गंगा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गंगा नदी को देवी के रूप में पूजा जाता है। शास्त्रों में गंगा मां को मोक्षदायिनी भी कहा गया है। गंगा में स्नान करने से व्यक्ति सभी तरह के पापों से मुक्ति पा लेता है।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पूजा विधि


- गंगा दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करना चाहिए।

- गंगा में स्नान करना संभव न हो, तो आप पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

- गंगा दशहरा पर स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

- मां गंगा और भगवान शिव की पूजा करें।

- पूजा के दौरान गंगा स्त्रोत का पाठ जरूर करें।

- इस दिन जरूरतमंदों को कुछ चीजें दान करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।