24 घण्टे ऑनलाइन

1015 करोड़ रुपये के निवेश से गीडा की यूनिट्स का विस्तार करेगा गैलेंट ग्रुप

गोरखपुर। योगी सरकार के बनाए अपराधमुक्त माहौल और इन्वेस्टर्स फ्रेंडली नीतियों का माहौल मिला तो गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) (GIDA) क्षेत्र में नए निवेश की होड़ तो मची ही है, पुराने उद्यमियों ने यूनिट्स विस्तार…

24GhanteOnline
May 26, 2025
3 min read

गोरखपुर। योगी सरकार के बनाए अपराधमुक्त माहौल और इन्वेस्टर्स फ्रेंडली नीतियों का माहौल मिला तो गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) (GIDA) क्षेत्र में नए निवेश की होड़ तो मची ही है, पुराने उद्यमियों ने यूनिट्स विस्तार के लिए निवेश का दायरा विस्तारित करना शुरू कर दिया है। सरकार की नीतियों और भयमुक्त वातावरण की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए गोरखपुर बेस्ड प्रमुख औद्योगिक घराने गैलेंट ग्रुप (Gallant Group) ने गीडा की अपनी सभी यूनिट्स के पुनः विस्तार के लिए 1015 करोड़ रुपये के निवेश का फैसला लिया है। इस फैसले के अमल में आने पर गोरखपुर में गैलेंट ग्रुप का निवेश 2500 करोड़ रुपये का हो जाएगा। गैलेंट ग्रुप के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) चंद्र प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि योगी सरकार की नीतियों और भयमुक्त प्रदेश की अवधारणा से ही निवेश करना या बढ़ाना संभव हो पा रहा है।

गैलेंट ग्रुप के सीएमडी श्री अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2009 में 350 करोड़ रुपये के निवेश से गीडा (GIDA) गोरखपुर में आरम्भ हुआ गैलेंट का यह सफर वर्तमान में 1500 करोड़ रुपये तक पहुंचा है और यूनिट्स विस्तार के बाद 2500 करोड़ रुपये हो जाएगा। विस्तारीकरण के बाद लगभग 1000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ-साथ कम्पनी के बीएसई-एनएसई में सूचीबद्ध होने के कारण इस विस्तार से होने वाली आर्थिक उन्नति का पूरा लाभ कम्पनी के शेयर होल्डर्स को मिलेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की औद्योगिक नीतियों और अपराधमुक्त प्रदेश की अवधारणा से ही यह संभव हो पा रहा है। उद्योगपतियों व व्यापारियों में प्रदेश के अंदर व्यापार करने लगातार रुचि बढ़ी है तथा उनकी निवेश करने की क्षमता में भी विस्तार हो रहा है।

सीएमडी ने बताया कि गैलेंट ग्रुप की गोरखपुर के गीडा (GIDA) में स्थित गैलेंट इस्पात लिमिटेड के सभी उत्पादन इकाइयों के विस्तार का कार्य 1015 करोड़ के निवेश से प्रारम्भ हो चुका है। इसके तहत 715 करोड़ रुपये के निवेश से सभी इकाइयों के विस्तार का कार्य तथा 300 करोड़ रुपये के निवेश से नये सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना होगी।

इस विस्तार से गैलेंट के पिलेट प्लांट की वार्षिक क्षमता 8 लाख टन से 10 लाख टन, स्पंज आयरन प्लांट की क्षमता 5.50 लाख टन से 6.50 लाख टन, स्टील मेल्ट शॉप एवं रोलिंग मिल की क्षमता 5 लाख टन से 8 लाख टन वार्षिक हो जाएगी।

यूनिट के पास अपना पॉवर प्लांट भी है जिसमे 78 मेगावाट प्रतिमाह विद्युत उत्पादन होता था जो कि विस्तारित होकर 100 मेगावाट हो जाएगा। साथ ही 300 करोड़ रुपये के निवेश से एक नए 100 मेगावाट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया जा रहा है जिससे उत्पादित बिजली का भी प्रयोग उत्पादन इकाइयों में किया जायेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…