OMG! इस फोन की स्क्रीन टूटी तो खर्च होंगे 1 लाख से ज्यादा, इतने में आ जाता है नया iPhone
Flip और Foldable के बाद अब TriFold यानी तीन बार मुड़ने वाला फोन ट्रेंड सेटर बन रहा है. Samsung का Galaxy Z TriFold हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, ये फोन फिलहाल साउथ कोरिया में उपलब्ध है लेकिन जल्द ये फोन भारत…
Flip और Foldable के बाद अब TriFold यानी तीन बार मुड़ने वाला फोन ट्रेंड सेटर बन रहा है. Samsung का Galaxy Z TriFold हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, ये फोन फिलहाल साउथ कोरिया में उपलब्ध है लेकिन जल्द ये फोन भारत सहित बाकी मार्केट्स में भी लॉन्च हो सकता है. ऐसे में आप लोगों को ये पता होना चाहिए कि इस फोन की स्क्रीन कितनी ज्यादा महंगी है कि आप नया iPhone खरीद लेंगे. यही नहीं, Apple के सबसे महंगे iPhone 17 Pro Max की भी स्क्रीन इस फोन की स्क्रीन के आगे आपको सस्ती लगने लगेगी.
Galaxy Z TriFold Display: स्क्रीन बदलने का खर्च 1 लाख से ज्यादा
SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Z TriFold की आउटर स्क्रीन को बदलने का खर्च KRW 137000 (लगभग 8368 रुपए) से KRW 226000 (लगभग 13806 रुपए) तक है. वहीं, इनर यानी मेन फोल्डेबल स्क्रीन की बात करें तो इसे बदलने में KRW 16,57,500 (लगभग 101249 रुपए) से KRW 18,34,500 (लगभग 1,12,062 रुपए) खर्च करने पड़ सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी Z TriFold खरीदने वालों को स्क्रीन बदलने पर एक बार कंपनी की ओर से 50 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा.
साउथ कोरिया में इस सैमसंग फोन की कीमत KWR 3,590,400 (लगभग 219322 रुपए) है. सैमसंग के इस फोन की कीमत इतनी ज्यादा है कि आप iPhone 17 512GB स्टोरेज वेरिएंट खरीद सकते हैं. इतनी ज्यादा कीमत कोई नई बात नहीं है.
ट्राई-फोल्ड डिस्प्ले में आम स्मार्टफोन स्क्रीन के मुकाबले कहीं ज्यादा मुश्किल इंजीनियरिंग होती है. सैमसंग उन कुछ मैन्युफैक्चरर्स में से एक है जो बड़े पैमाने पर ऐसे एडवांस्ड फोल्डिंग पैनल बना रहे हैं. iPhone 17 Pro Max की स्क्रीन बदलने के खर्च के बारे में अगर बात करें तो Apple की आधिकारिक साइट के मुताबिक, स्क्रीन चेंज करने में लगभग 38,900 रुपए का खर्च आएगा.
क्या भारत आएगा Samsung का ये फोन?
रिपोर्ट्स से पता चला है कि, स्क्रीन की आसमान छूती कीमतों के बावजूद साउथ कोरिया में Galaxy Z TriFold सेल पर जाने के कुछ ही मिनटों में बिक गया और कुछ सैमसंग स्टोर्स के बाहर लंबी लाइनें देखी गईं. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इसे भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा या नहीं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
