24 घण्टे ऑनलाइन

iPhone पर बंपर छूट! 17 से 16 सीरीज तक लूट सेल शुरू

Vijay Sales ने अपनी Apple Days Sale को 8 जनवरी 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है. इस सेल में आईफोन और अन्य एपल प्रोडक्ट पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में आईफोन, आईपैड, मैकबुक, एप्पल वॉच, एयरपॉड्स और एक्सेसरीज शामिल…

24GhanteOnline
January 7, 2026
3 min read
iPhone पर बंपर छूट! 17 से 16 सीरीज तक लूट सेल शुरू

Vijay Sales ने अपनी Apple Days Sale को 8 जनवरी 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है. इस सेल में आईफोन और अन्य एपल प्रोडक्ट पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में आईफोन, आईपैड, मैकबुक, एप्पल वॉच, एयरपॉड्स और एक्सेसरीज शामिल हैं. सबसे ज्यादा ध्यान iPhone डील्स पर है, जहां बैंक ऑफर और एक्सचेंज के बाद कीमतें काफी नीचे आ गई हैं. सेल में आईफोन 17 और आईफोन 16 को बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है. यह सेल Vijay Sales के रिटेल स्टोर्स और ऑफिशियल वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है.

iPhone पर सबसे ज्यादा फायदा, कीमतें हुईं कम


Apple Days Sale में iPhone पर सबसे तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. चुनिंदा iPhone मॉडल्स पर ICICI Bank और Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, पुराने फोन के बदले 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. iPhone 17 (256GB) की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है, जो डिस्काउंट के बाद 78,900 रुपये तक आ जाती है. वहीं iPhone 16 सीरीज की कीमतें 59,990 रुपये से शुरू हो रही हैं.

Pro मॉडल और iPhone Air पर भी भारी छूट


सेल के दौरान iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर भी अच्छी कटौती देखने को मिल रही है. iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 1,22,990 रुपये और Pro Max की 1,35,990 रुपये बताई गई है. वहीं iPhone Air (256GB) को 91,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस जोड़ने पर कुछ मामलों में कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे प्रीमियम iPhone खरीदना आसान हो गया है.

MacBook और iPad पर भी आकर्षक ऑफर


मैकबुक और आईपैड पर विजय सेल्स एपल डेज सेल में खास छूट मिल रही है. M4 चिप वाला 13 इंच MacBook Air 10,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद 80,990 रुपये में मिल रहा है. इसके साथ 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है. 15 इंच MacBook Air की कीमत 1,02,490 रुपये हो गई है, जबकि M5 चिप वाला MacBook Pro 1,52,990 रुपये में उपलब्ध है. iPad 11th Gen को 30,190 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Apple Watch, AirPods और अतिरिक्त फायदे


इस सेल में Apple Watch Series 11 की प्रभावी कीमत 40,990 रुपये रखी गई है, जबकि Apple Watch Ultra 3 को 78,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. AirPods और Beats ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा AppleCare+ और Protect+ प्लान पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. MyVS Rewards प्रोग्राम के तहत चुनिंदा iPhone खरीद पर लॉयल्टी पॉइंट्स भी दिए जा रहे हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…