इन जानवरों की तरह खतरनाक होती है ऐसे व्यक्ति से दोस्ती
आचार्य चाणक्य (Chanakya) की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद…
आचार्य चाणक्य (Chanakya) की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे।
आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार किन लोगों की दोस्ती (Friendship) नहीं हो सकती इस पर आधारित है।
'सांप नेवले की और बकरी-बाघ की कभी दोस्ती नहीं हो सकती।' आचार्य चाणक्य
आचार्य चाणक्य का कहना है कि दो तरह के लोगों की कभी दोस्ती (friendship) आगे तक नहीं चल सकती। उदाहरण के तौर पर सांप-नेवला और बकरी-बाघ की। सबसे पहले सांप और नेवले की बात करते हैं। सांप और नेवले दोनों की प्रवृत्ति अलग अलग होती है। सांप नेवला एक दूसरे के जानी दुश्मन होते हैं।
नेवला सांप से ज्यादा शक्तिशाली होता है। भले ही सांप कितना भी जहरीला क्यों ना हो लेकिन उसके सामने सांप का कोई बस नहीं चलता। इसी वजह से जैसे ही नेवला सांप को देखता है तो उसके फन कुचल देता है। यानी कि इन दोनों की दोस्ती कभी नहीं हो सकती।
अब बात करते हैं बकरी और बाघ। बाघ बकरी से बहुत ज्यादा शक्तिशाली होता है। वो अपना शिकार किसी के लिए भी नहीं छोड़ता। अगर उसे भूख लगी है तो वो भी नहीं देखता कि उसके सामने कौन हैं। इसी वजह से बाघ और बकरी की दोस्ती कभी नहीं हो सकती। बाघ की तुलना में बकरी हमेशा ही कमजोर होती है। इसलिए इन दोनों की दोस्ती कभी भी नहीं जमती।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
