24 घण्टे ऑनलाइन

शुक्रवार के दिन नहीं करना चाहिए ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित माना गया है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। मान्यता है कि शुक्रवार को कुछ कार्यों को करना अत्यंत शुभ…

24GhanteOnline
December 5, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित माना गया है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। मान्यता है कि शुक्रवार को कुछ कार्यों को करना अत्यंत शुभ माना जाता है, जबकि कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। शुक्रवार के दिन किए गए उपाय जीवन में तरक्की व उन्नति लाते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य का आगमन होता है। जीवन की परेशानियों के दूर होने की मान्यता है। जानें शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं-

शुक्रवार के दिन क्या करें-


हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन गाय को रोटी खिलाना चाहिए। गरीब या जरूरतमंद को अन्न व वस्त्र का दान करना चाहिए।

इस दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को खीर का भोग लगाने से उनके प्रसन्न होने की मान्यता है। संभव हो तो शुक्रवार का व्रत भी करना चाहिए। श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना चाहिए।

धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi)  का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

शुक्रवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए-


शुक्रवार के दिन धन के लेनदेन से बचना चाहिए। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन दिया गया धन वापस नहीं लौटता है।

शुक्रवार को किसी का अपमान नहीं करना चाहिए, खासतौर पर महिलाओं व कन्याओं का। महिलाओं में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

शुक्रवार के दिन तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। मान्यता है कि इस दिन खट्टा खाने से बचना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।