24 घण्टे ऑनलाइन

मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं शुक्रवार के दिन की गई ये गलतियां

आज शुक्रवार का दिन हैं जो कि सनातन धर्म में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित माना जाता हैं। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता हैं। इसी के साथ ही यह दिन शुक्र ग्रह से भी जुड़ा होता हैं जिसे जीवन में वैभव, भौतिक…

24GhanteOnline
August 29, 2025
3 min read

आज शुक्रवार का दिन हैं जो कि सनातन धर्म में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित माना जाता हैं। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता हैं। इसी के साथ ही यह दिन शुक्र ग्रह से भी जुड़ा होता हैं जिसे जीवन में वैभव, भौतिक सुख-सुविधाओं, धन और प्रेम का कारक माना जाता हैं। इन दोनों की कृपा बनी रहे तो घर में सुख, शांति के साथ धन संपत्ति का वास होता हैं। लेकिन इसी के साथ ही शुक्रवार के दिन की गई आपकी कुछ गलतियां इन्हें नाराज कर सकती हैं जिससे जीवन में कंगाली और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जिन्हें आपको शुक्रवार के दिन बिलकुल नहीं करना चाहिए।

चीनी का दान न करें

हमारे शास्त्रों में दान पुण्य को बहुत ही फलदायी माना गया है परंतु शुक्रवार के दिन चीनी का दान अशुभ होता है। चीनी का संबंध शुक्र ग्रह से होने के कारण शुक्रवार के दिन चीनी का दान करने से धन-धान्य में कमी हो सकती है।

किन्नरों का अपमान न करें

किन्नरों का अपमान न करें। न ही किसी से अपशब्‍द बोलें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी (Maa Lakshmi) रुष्ट होती हैं और घर में आर्थिक समस्‍याएं शुरू हो जाती हैं। बिजनेस में हानि होने लगती है। अतिरिक्त खर्चे बढ़ते हैं और परिवार के सदस्य बीमार होने लगते हैं।

घर में न करें गंदगी

कहते हैं मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) वहीं वास करती हैं, जहां साफ-सफाई होती है। यही वजह है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के पूजन से पूर्व घरों की अच्छे से साफ किया जाता है, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करें और उनकी कृपा सदैव बनी रही।

लेन-देन करने से बचें

ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन ना तो किसी को उधार देना चाहिए और ना ही लेन-देन करना शुभ माना गया है। क्योंकि धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन करने से जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

नारी का अपमान ना करें

हमारे शास्त्रों में नारी को देवी माना जाता है और कहा जाता है कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का निवास होता है। वैसे तो किसी भी दिन नारी का अपमान गलत है, परंतु इस बात का खास खयाल रखें कि शुक्रवार को भूल से भी आपसे किसी कन्या या नारी का अपमान ना हो। अन्यथा मां लक्ष्मी आपसे रूठ कर जा सकती हैं और ऐसे घर में दरिद्रता निवास करने लगती है।

इस तरह के भोजन से करें परहेज

शुक्रवार के दिन अगर आप व्रत-पूजन नहीं भी करते हैं तो तामसिक भोजन खासतौर पर मांसाहार और मदिरा के सेवन से परहेज रखना चाहिए। इस दिन पूर्ण सात्विक भोजन करना चाहिए। अगर संभव हो सके तो इसको आप अपनी आदत भी बना लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…