24 घण्टे ऑनलाइन

मां लक्ष्मी को समर्पित होता है शुक्रवार, मनोकामना अनुसार आज घर लाए ऐसी मूर्ती

आज शुक्रवार हैं जो कि धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित होता हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जीवन की परेशानियों का अंत करने की कामना की जाती हैं। अगर आपके घर में मां…

24GhanteOnline
October 17, 2025
2 min read

आज शुक्रवार हैं जो कि धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को समर्पित होता हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जीवन की परेशानियों का अंत करने की कामना की जाती हैं। अगर आपके घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति नहीं हैं तो शुक्रवार का दिन इसे घर पर लाने के लिए शुभ माना जाता हैं। आप अपनी मनोकामना अनुसार मूर्ती का चयन करें जिससे आपकी पूजा सफल हो और मनचाहा फल प्राप्त हो सकें। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi)  की किस मूर्ती से आपको मनचाहा फल मिलेगा।

संकटों से छुटकारा पाने के लिए

जो लोग जीवन में समस्याओं से घिरे हुए हैं वे घर में देवी मां (Maa Lakshmi) के अष्टधातु की मूर्ति रखें। इससे जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए

देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। मान्यता है कि कुंडली में शुक्र ग्रह मजबतू होने से जीवन में हर सुख-सुविधा की प्राप्ति होती है। इसलिए शुक्रवार के दिन लाल वस्त्र पहने मां लक्ष्मी की मूर्ति घर पर रखने से शुभफल की प्राप्ति होती है।

कारोबार में तरक्की के लिए

कारोबार में लगातार घाटा होने पर कार्यक्षेत्र में चांदी से बनी लक्ष्मी जी की मूर्ति रखें। साथ ही रोजाना देवी मां की पूजा करें। मान्यता है कि इससे कारोबार संबंधी समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

धन प्राप्ति के लिए

हाथी पर सवार देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की तस्वीर या मूर्ति घर पर लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती है।

दाम्पत्य जीवन में खुशहाली लाने के लिए

घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की कमल में विराजमान मूर्ति रखना शुभ होता है। इससे पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर के लड़ाई-झगड़े दूर होकर दाम्पत्य जीवन में खुशहाली व मजबूती आती है।

घर की खुशहाली के लिए

वास्तु अनुसार, घर में देवी लक्ष्मी की शांत मुद्रा बैठी हुई प्रतिमा या तस्वीर लगाना शुभ होता है। इससे घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं दूर होकर खुशहाली का आगमन होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…