बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी
महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब 48 कमरों वाली चार मंजिला रिहायशी इमारत अचानक ढह (Building Collapsed) गई। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के अब भी मलबे…

महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब 48 कमरों वाली चार मंजिला रिहायशी इमारत अचानक ढह (Building Collapsed) गई। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव दल पूरी रात मलबा हटाने में जुटे रहे और अभियान अभी भी जारी है।
भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस इमारत को काफी पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था। इसके बावजूद यहां मरम्मत का काम चल रहा था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मरम्मत के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे इसी पहलू की भी जांच की जा रही है।
पहले दरारें दिखीं, फिर देखते ही देखते भरभराकर गिरी बिल्डिंग
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब नौ बजे इमारत से असामान्य आवाजें आने लगीं और दीवारों में दरारें दिखाई दीं। सूचना मिलने पर नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कई परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन रात करीब 11:30 बजे अचानक इमारत की बी विंग ढह गई। उस समय कुछ लोग बाहर निकल रहे थे, जबकि मरम्मत कार्य में लगे कई मजदूर अंदर ही मौजूद थे और मलबे में दब गए।
मजदूरों के हताहत होने की आशंका
नगर निगम के सहायक आयुक्त अरविंद घोगरे ने बताया कि मृतकों में अधिकतर मरम्मत कार्य में लगे मजदूर होने की आशंका है। हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस स्तर पर हुई।
चल रहा बचाव अभियान
हादसे के तुरंत बाद एनडीआरएफ, ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (टीडीआरएफ), फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंच गईं। डॉग स्क्वॉड, चार फायर इंजन, दो एम्बुलेंस और जेसीबी जैसी भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जब तक अंतिम व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत और बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
