24 घण्टे ऑनलाइन

योगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ/हाथरस। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की आगरा ऑपरेशनल यूनिट ने हाथरस में…

24GhanteOnline
September 26, 2026
2 min read
योगी सरकार की सख्ती का असर, 2.30 करोड़ की अवैध हेरोइन-स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ/हाथरस। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की आगरा ऑपरेशनल यूनिट ने हाथरस में कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन और स्मैक बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपये है।

एएनटीएफ आगरा की टीम ने हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में बिजलीघर नगला जलेल पुल के पास कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हेरोइन और स्मैक के अलावा एक बलेनो कार, चार मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई। बरामदगी के संबंध में थाना सिकंदराराऊ, हाथरस में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

चार सक्रिय तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा के वृंदावन निवासी सुदामा और मोनू कुशवाहा, मथुरा में रह रहे लखीमपुर खीरी निवासी अमित कुमार शुक्ला और मथुरा निवासी प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थों की खरीद और फुटकर बिक्री से जुड़े होने की बात स्वीकार की।

वृंदावन और आस-पास होती थी सप्लाई

पूछताछ के अनुसार आरोपी कासगंज निवासी एक व्यक्ति से हेरोइन और स्मैक खरीदकर लाते थे। इसके बाद मादक पदार्थों की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर वृंदावन और आस-पास के क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचते थे। बिक्री से होने वाले मुनाफे को आपस में बांटते थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें